Wed, 13 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

साइकिल से दफ्तर पहुंचे एसपी और एएसपी

बीजापुर में तेंदूपत्ता संग्रहण का आगाज

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

गेंदा की खेती से बढ़ी आय और बनी नई पहचान

'माफी से काम नहीं चलेगा', ब्राह्मणों पर बयान देकर फंसे राजकुमार भाटी, अजय राय की मांग- एक्शन लें अखिलेश यादव

कुछ लोग कारोबार में नुकसान से दुखी हो जाते हैं, प्रतीक की मौत पर अखिलेश ने किया ये क्या इशारा?

सूचना

: रेल प्रोजेक्ट को बजट में शामिल करने  टीएस सिंहदेव ने लिखा मोदी सरकार को खत.. जानें क्या है ये परियोजना..

Admin / Wed, Jul 24, 2024 / Post views : 196

Share:
ABN EXPRESS 24x7 NEWS रेल प्रोजेक्ट को बजट में शामिल करने  टीएस सिंहदेव ने लिखा मोदी सरकार को खत.. जानें क्या है ये परियोजना.. अंबिकापुर: आज केंद्र की मोदी सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया हैं। इस बजट में सरकार ने रेलवे के बजट को भी समाहित किया है। इस बार रेलवे को बजट में 2.62 लाख करोड़ रुपये मिले हैं। इस आवंटन का सबसे बड़ा हिस्सा 1.8 लाख हजार करोड़ रुपये सुरक्षा पर खर्च किया जाएगा। इसमें पुराने ट्रैक की जगह नए ट्रैक लगाना, सिग्नल सिस्टम को नई तकनीक के साथ विकसित करना और फ्लाईओवर-अंडरपास का निर्माण करना और ट्रेनों में कवच प्रणाली स्थापित करने में ये राशि खर्च की जाएगी। बहरहाल प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने रेनुकूट-अम्बिकापुर-कोरबा रेल मार्ग परियोजना को बजट में शामिल करने की मांग की हैं। अब देखना होगा कि केंद्रीय बजट 2024-25 में नई रेल लाइनों को बिछाने के लिए अनुमानित 34,603 करोड़ रुपये की राशि के आवंटन की योजना तैयार की गई हैं क्या उसमें सरकार इस परियोजना को शामिल करती है या नहीं? बजट पेश होने से पूर्व प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने भी केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में भेंट की थी। उन्होंने प्रदेश के अलग अलग रेल परियोजनाओं को बजट में शामिल करने और इन्हे जल्दी पूरा कराने की मांग रेलमंत्री से की थी। जिन परियोजनाओं पर रेलमंत्री और सीएम के बीच चर्चा हुई थी उनमें धर्मजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई लाइन परियोजना (240 किमी), अंबिकापुर-बरवाडीह नई लाइन परियोजना (200 किमी), खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेल लाइन परियोजना (277 किमी) और रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन परियोजना (140 किमी) को शामिल करने की मांग हुई थी।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts