Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

छत्तीसगढ़ : मुंगेली न्यूज़ : रेस्टोरेंट में बुलाकर रिश्वत ले रहे थे दो अधिकारी, मुंगेली में ACB ने ट्रैप कर पकड़ा, रंगे हाथ पकड़ने के लिए बनाया प्लान

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 27, 2026 / Post views : 215

Share:

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में वन विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार किया है।

मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंजर और डेप्युटी रेंजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इन दोवों अधिकारियों को फरियादी से 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाकर कार्रवाई की थी। फरियादी गुरुवार को रिश्वत की पहली किस्त देने पहुंचा था इसी दौरान टीम ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

रेंजर पल्लव नायक और डेप्युटी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों ने आरोपियों ने चालान पेश करने और जब्त वाहन को छोड़ने के बदले में  रिश्वत कि मांग की थी।

जानिए क्या है मामला

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसीबी के डीएसपी अजितेश सिंह ने कहा कि लोरमी के रहने वाले अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में रिश्वत की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि दिसंबर 2025 में वह अपने साथियों के साथ अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज घूमने गया था। इस दौरान एयर गन से फायरिंग के साथ बनाई गई एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद वन विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी गाड़ी जब्त कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया। वह करीब 18 दिनों तक जेल में रहा।

जेल से आने के बाद अजीत कुमार ने मामले में जल्द चालान पेश करने के लिए डेप्युटी रेंजर मनीष श्रीवास्तव से मुलाकात की। इस दौरान मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि चालान पेश करने में 4 से 5 लाख खर्च होने वाले हैं। जब्त वाहन छोड़ने के लिए 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। जिसके बाद अजीत ने मामले की शिकायत ACB से कर दी।

ACB ने प्लानिंग के साथ पकड़ा

ACB ने शिकायत की जांच की। जांच सही पाई गई। इसके बाद टीम ने प्लानिंग की। गुरुवार को फरियादी को रिश्वत कि पहली किस्त देने के लिए एक रेस्टोरेंट में भेजा गया। शिकायतकर्ता ने जैसे ही 50 हजार रुपये डेप्युटी रेंजर को दिए उसे समय उन्हें पकड़ लिया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई जारी है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts