Thu, 14 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

पीएम मोदी की अपील के बाद एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय बोले- कारकेड घटाएंगे, EV को देंगे बढ़ावा

भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद उबले समाज के लोग, आधी रात को ताजुल मस्जिद के पास प्रदर्शन, धारा-144 लागू

होर्मुज संकट के बीच एक्शन में एस. जयशंकर, नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री अराघची से इन मुद्दों पर बात

सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

साइकिल से दफ्तर पहुंचे एसपी और एएसपी

बीजापुर में तेंदूपत्ता संग्रहण का आगाज

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

गेंदा की खेती से बढ़ी आय और बनी नई पहचान

'माफी से काम नहीं चलेगा', ब्राह्मणों पर बयान देकर फंसे राजकुमार भाटी, अजय राय की मांग- एक्शन लें अखिलेश यादव

कुछ लोग कारोबार में नुकसान से दुखी हो जाते हैं, प्रतीक की मौत पर अखिलेश ने किया ये क्या इशारा?

सूचना

: नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्ग, दिव्यांगजन सभी ने उत्साहपूर्वक किया मतदान जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

Share:

बिलासपुर ,-जिले के 07 नगरीय निकाय चुनाव के मतदान में मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। सभी ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान केंद्रों में मतदाता सुबह से कतारबद्ध होकर मतदान हेतु अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिये। जिला प्रशासन द्वारा की गई चाक चौबंद व्यवस्था के फलस्वरूप जिले में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

सवेरे 8 बजे से ही सभी मतदान केंद्रों में मतदान शुरू हो गया था। मतदान केंद्र में दी गई सुविधाओं की वजह से मतदान करने लोगों का उत्साह बना रहा। निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने कलेक्टर  अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह, सहित आला अधिकारी मतदान केंद्रों का भ्रमण करते रहे। जिले में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिले में मतदान करने लोगों में अभूतपूर्व उत्साह नजर आया। युवा मतदाता, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, महिला मतदाताओं ने भी मतदान किया। मिशन स्कूल स्थित मतदान केन्द्र में 89 वर्षीय वरिष्ठ मतदाता  बीपी शर्मा ने मतदान कर एक आदर्श मतदाता होने का परिचय दिया। 77 वर्षीय बुजुर्ग श्री रामप्रसाद यादव ने भी अपनी पत्नी के साथ इसी मतदान केंद्र में मतदान किया। नूतन चौक स्थित शासकीय कन्या शाला, सरकण्डा मतदान केन्द्र क्रमांक 453 में  सतीश मिश्रा ने मतदान किया। पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाताओं ने जताई खुशी जिले के डीपी लॉ कॉलेज के मतदान केंद्र क्रमांक 413 में पहली बार मतदान करने आई युवा मतदाता प्रियांशी सिन्हा वोट डालने के लिए उत्सुक थी। प्रियांशी ने लाइन में खड़े होकर वोट डालने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार किया। प्रियांशी ने कहा कि वह पहली बार वोट डाल रही है, और बहुत खुश है क्योकि मेरे पास अपना प्रतिनिधि चुनने की निर्णायक शक्ति है। वोट देना हमारा कर्तव्य है और सभी को अपने वोट का प्रयोग सोच समझकर करना चाहिए। इसी तरह छात्रा निधि गुप्ता, समीक्षा भोसले और मानसी यादव ने पहली बार मतदान किया। इसी तरह महामाया टेक्निकल कॉलेज रतनपुर के युवा मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में अपनी भागीदारी निभाई। दिव्यांग मतदाताओं ने पेश की मिसाल दिव्यांग मतदाता भी निर्वाचन में अपनी भागीदारी निभाने पहुंच रहे हैं। कोनी के शासकीय स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक स्कूल के मतदान केन्द्र क्रमांक 488 में मतदान करने दिव्यांग 62 वर्षीय श्रीमती मीनू सिंह अपने परिवार के साथ पहुंची। मीनू सिंह ने मतदान कर सभी से अपील की कि लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। मतदान को लेकर द्विव्यांगों के साथ ही बुजुर्गो में भी उत्साह देखने को मिला। कोनी के शासकीय प्राथमिक स्कूल स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 484 में मतदान देने पहुंचे 70 वर्षीय बुजुर्ग मिलऊ दास ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। जिसका उपयोग सभी को करना चाहिए।  मिलऊ दास कोनी के रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 68 के निवासी हैं। इसी वार्ड की रहने वाली 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती नाजिमा अली ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और सभी से मतदान की अपील की। मतदाता मित्रों ने मतदान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई मतदान केंद्रों में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को मतदान कराने मतदाता मित्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने, पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य किया। मतदान में दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts