ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Wed, Dec 24, 2025 / Post views : 140
मिली जानकारी के अनुसार, सांस लेने में कठिनाई के कारण विनोद कुमार को दो दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। इसी दौरान आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
आपको बता दें कि विनोद कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1937 में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में हुआ था। शुक्त प्राध्यापक को रोजगार के रूप में चुनकर अपना पूरा ध्यान साहित्य सृजन में लगाया था। वे हिंदी भाषा के एक साहित्यकार रहे, जिन्हें हिंदी साहित्य में उनके अनूठे और सादगी भरे लेखन के लिए जाना जाता है। हिंदी साहित्य में अद्वितीय योगदान, सृजनात्मकता और विशिष्ट लेखन शैली के लिए प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को वर्ष 2024 में 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किए गए। विनोद कुमार शुक्ल हिंदी के 12वें साहित्यकार हैं, जिन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
Tags :
#CG NEWS
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन