Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में मौसम का पलटवार, ठंड ने अचानक लगाई ब्रेक, बढ़ने लगा तापमान, जानिए कब बदलेगा मौसम मिजाज

Abhyuday Bharat News / Sat, Nov 22, 2025 / Post views : 223

Share:

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड फिलहाल कम होती दिख रही है. अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 1–3°C बढ़ सकता है. पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. जगदलपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा.छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम के मिज़ाज में बदलाव देखने को मिल रहा है. बीते दिनों जहां सुबह-शाम की ठंड ने दस्तक दी थी, वहीं अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है. इसके साथ ही प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और कहीं भी वर्षा के आसार नहीं हैं.

प्रदेश में मौसम शुष्क

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई.

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.3°C जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ.

वर्षा और सिस्टम

प्रदेश में किसी भी तरह की वर्षा न होने के साथ ही कोई सक्रिय साइनो मौसम तंत्र भी नहीं है.

24 घंटे का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने साफ किया है कि आने वाले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है. किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है.

दृष्टिकोण (2 दिनों के बाद)

अगले दो दिनों बाद भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है और दिन व रात के तापमान में धीमी वृद्धि जारी रह सकती है.

रायपुर का स्थानीय पूर्वानुमान

राजधानी रायपुर में 22 नवंबर को आसमान साफ रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 16°C के आसपास रहने का अनुमान है. अगले तीन दिनों में तापमान में 1-3°C की बढ़ोतरी की संभावना है, प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. जगदलपुर सबसे गर्म और अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है.

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts