Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : जमीन विवाद में महिला का सिर कलम, बिना सिर के दफनाया शव, दो गुटों में विवाद

Abhyuday Bharat News / Wed, Dec 10, 2025 / Post views : 393

Share:

आदिवासी समाज और परिजनों द्वारा सिर की खोजबीन करने और आरोपियों को पकड़ने का दबाव बनाते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वही 7 दिसंबर को गांव में पुलिसकर्मी जांच करने पहुंचे तो उस वक्त ग्रामीण काफी उग्र हो गए थे और वहां कुछ घरों में तोड़फोड़ की गई।

महिला को मारकर इस गड्डे में दफनाया गया था।

प्रदेश की सीमा से लगे मलकानगिरी जिले में पिछले दो दिनों से माहौल तनावपूर्ण चल रहा है। बीते 24 घंटे से इंटरनेट की सुविधा बंद कर दी गई है। एमवी-26 गांव में एक महिला की हत्या 1 दिसंबर को कर दी गई, चार दिन बार उस महिला का शव बिना सिर के मिला।

इसके बाद आसपास के आदिवासी समाज उग्र हो गया और पुलिस के समक्ष गांव के करीब 163 घरों में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष 9 वें दिन महिला को दफनाया गया, लेकिन हालात अभी भी तनावपूर्ण है। जनप्रतिनिधि और ​प्रशासन लगातार शांति बहाली को लेकर प्रयासरत है। उधर सुकमा जिले की सीमा पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है।

मलकानगिरी जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी. दूर स्थित एमव्ही 26 जहां पिछले दो दिनों से माहौल तनावपूर्ण है। ग्रामीणों ने बताया कि 1 दिसंबर को आदिवासी समाज की महिला लाके पोड़ियामी उम्र 50 अचानक लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन नहीं मिली, उसके बाद 3 दिसंबर को पुलिस ने मामला दर्ज किया और 4 दिसंबर को महिला का शव बरादम हुआ जिसका सिर गायब था।

उसके बाद लगातार आदिवासी समाज और परिजनों द्वारा सिर की खोजबीन करने और आरोपियों को पकड़ने का दबाव बनाते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वही 7 दिसंबर को गांव में पुलिसकर्मी जांच करने पहुंचे तो उस वक्त ग्रामीण काफी उग्र हो गए थे और वहां कुछ घरों में तोड़फोड़ की गई।

लेकिन दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक विनोद पाटिल और पुलिस की पुरी टीम वहां मौजूद थी। लेकिन एकाएक 5 हजार से ज्यादा आदिवासी समाज के लोग पहुंचे और गांव में स्थित 180 घरों में से 163 घरो में आग लगा दी। कई घरों के भीतर घुसकर तोड़फोड़ की गई, घरों में रखे अलमारी जला दिए गए।

फ्रीज से लेकर एसी तक जला दिए गए। यहां तक कि एक घर में रखे गैस सिलेंडर को ब्लास्ट कर दिया गया। लगभग दिनभर लोगो ने जमकर उत्पात मचाया। वही 9 दिसंबर को बिना सिर के महिला का शव गांव में दफनाया गया। करीब 5 हजार जवानों की तैनाती गई है। लेकिन माहौल अभी भी तनावपूर्ण है।

जमीन का था विवाद

बताया जाता है कि गांव एमव्ही 26 से 1 किमी. दूर स्थित रखलगुड़ा की रहने वाली है। उक्त महिला के पति की मौत हो गई और एक बेटा है। वही एमव्ही 26 में एक खेत है जो कि सरकारी खेत है। उस खेत पर पिछले दो सालो से वो खुद खेती कर रही है। लेकिन उस खेत पर कोई और कब्जा करना चाहता था। यही कारण है कि उक्त महिला की हत्या कर दी गई है।

आदिवासी समाज ने की यह मांग

आदिवासी महासभा मल​कानगिरी ने 7 सूत्रीय मांगें रखी। इसमें तीस दिन के भीतर आरोपी को फांसी की सजा दी जाऐं। तीस लाख का मुआवजा और जमीन की रजिस्ट्री की जाऐं। जिले के सभी शरणार्थी को बाहर किया जाऐ। शरणार्थीयों को मिली हुई सरकारी जमीन के अलावा जमीन को ग्राम पंचायत को दी जाऐ। साथ ही तोड़फोड़ और आगजनी घटना में किसी भी आदिवासी समुदाय के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाऐ। साथ ही एव्ही 26 गांव को हटाया जाऐ।

शांति बहाली का प्रयास

मल​का​नगिरी विधायक नरसिम्मा और जिला प्रशासन ने लगातार शांति बहाल को लेकर अपील कर रहे है। दोनो पक्षों से शांत रहने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की बात कह रहे है ।9 दिसंबर को कलेक्टर व एसपी खुद गांव पहुंचे थे। वहां भी अलग—अलग समुदायों की बैठक लेकर समझाईश दे रहे है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts