Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: मुंबई में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली में भी यलो अलर्ट; जानिए आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम

Share:

केरल में मानसून की दस्तक के साथ भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और महाराष्ट्र कर्नाटक तमिलनाडु तेलंगाना और पूर्वोत्तर में पहुंच गया है। मुंबई में भारी बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और आंधी-तूफान की संभावना है।

  • मुबंई में बारिश से लोगों का जनजीवन पूरी तरीके से प्रभावित।
  • दिल्ली में फिर लौटेगा आंधी और बारिश का दौर।
  • केरल में आज भी होगी भारी बारिश।
नई दिल्ली। केरल में शनिवार को मानसून ने दस्तक दी। मानसून के आगमन के साथ राज्य में भारी बारिश हो रही हैं। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। आईएमडी की ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों सहित भारत के कई हिस्सों में आगे बढ़ा है। इन सब के बीच सोमवार को मुंबई को भारी बारिश देखने को मिली। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में भी कमी देखने को मिली है। बता दें कि इस बार मानसून अपने तय समय से पहले आ गया है। इस बीच आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का ये दौर जारी रह सकता है। आइए आपको बताते हैं मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम... दिल्ली में मौसम का हाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम को हुई भारी बारिश के कारण तापमान में काफी कमी देखने को मिली है। वहीं, वायु प्रदूषण से भी राहत देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में तापमान सामान्य से काफी कम रहा। अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 90 से 59 फीसदी तक रहा। वहीं, मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। आंधी-तूफान भी आ सकते हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 27 डिग्री रह सकता है। 29 मई तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। 30 और 31 मई को आंधी-तूफान और बारिश का दौर फिर लौटेगा। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts