Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

Bihar : कोबरा के डसने से 22 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

Abhyuday Bharat News / Wed, Jul 1, 2026 / Post views : 111

Share:

जिले से एक घटना सामने आई है, जहां सांप के काटने से एक 22 वर्षीय विवाहिता की जान चली गई। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव की है। इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

​शौच के लिए बाहर गई थी महिला

​मिली जानकारी के अनुसार, सुजानपुर गांव के रहने वाले बुलेट शाह की 22 वर्षीय पत्नी किरण कुमारी मंगलवार की देर रात घर से बाहर शौच के लिए निकली थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे एक अत्यधिक जहरीले कोबरा सांप ने उन्हें डंस लिया। सांप के काटते ही जहर शरीर में फैलने लगा, जिससे महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और वह वहीं अचेत होकर गिर पड़ीं।

​अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

​अचेत अवस्था में महिला को देखकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए नजदीकी कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद सदर अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका का एक साल का छोटा बेटा है, जिसके सिर से मां का साया उठ गया है। वहीं, महिला का पति बुलेट शाह घर पर नहीं था, वह विदेश रहकर काम करता है। पत्नी की मौत की खबर के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

​पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और सदर अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए रोते-बिलखते परिजनों को सौंप दिया गया है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts