Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तर प्रदेश :-अयोध्या न्यूज : अयोध्या में मंत्री दयाशंकर सिंह के महायज्ञ में लगी भीषण आग, नारियल फटने के बाद धधक उठे पंडाल...

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 29, 2026 / Post views : 210

Share:

अयोध्या में शनिवार को सरयू किनारे एक बड़ा हादसा हो गया। यहां यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने राम नवमी पर एक महायज्ञ का आयोजन रखा था, जिसमें अचानक आग लग गई।

योध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां शनिवार को सरयू नदी के किनारे चल रहे महायज्ञ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ही आग की लपटों ने पूरी यज्ञशाला को घेर लिया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि यज्ञ में महा- आहुति के तौर पर चढ़ाए गए नारियल के फटने से यह हादसा हुआ। हालांकि, पुख्ता तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में सरयू के किनारे माझा जमथरा में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ चल रहा है। रामनवमी के अवसर पर इस महायज्ञ का आयोजन यूपी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की तरफ से कराया गया था। यह यज्ञशाला अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से महज 800 मीटर दूर है। शनिवार को महायज्ञ में गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह भी मौजूद थे।

नारियल फटा और धधक उठे पंडाल

बताया जा रहा है कि अचानक यज्ञशाला में चढ़ाया गया एक नारियल फटा और उसकी वजह से आग लग गई। आग कि घटना बेहद भयावह थी और कुछ ही देर में पूरी यज्ञशाला धधक उठी। तुरंत मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


यज्ञशाला में अचानक आग लग गई। वहां फायर ब्रिगेड की तैनाती पहले से की गई थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। मामला नियंत्रण में है।

दयाशंकर सिंह, परिवहन मंत्री, यूपी सरकार


यज्ञशाला में बनाए गए थे 1251 हवन कुंड

जानकारी के मुताबिक, सरयू नदी के किनारे बनी इस यज्ञशाला में 1251 हवन कुंड बनाए गए थे। शनिवार को महायज्ञ का आखिरी दिन था। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी, वहां बड़ी संख्या में लोग थे। आनन-फानन में सभी लोग पंडाल से सुरक्षित बाहर निकल आए।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts