Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : फालता चुनाव में BJP की बंपर जीत के बाद फायर हुए अभिषेक बनर्जी, बोले- ‘TMC के 1000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को’

Abhyuday Bharat News / Tue, Jun 2, 2026 / Post views : 127

Share:

बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है। बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने अपने विपक्षी माकपा के शंभु नाथ कुर्मी को 1,09,021 वोटों के बड़े अंतर से मात दी। जबकि टीएमसी के जहांगीर खान चौथे नंबर पर रहें। फालता चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के सबसे मजबूत गढ़ में BJP की बंपर जीत के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में भूचाल आ गया है। टीएमसी सांसद और पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर में आने वाले फालता विधानसभा सीट में बीजेपी की बंपर जीत के बाद अभिषेक बनर्जी फायर हो गए हैं। अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर आरोपों की बौछार की है।

नतीजों के बाद डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा है कि इस चुनाव में बहुत सारी विसंगतियां पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार चुनाव के बाद 3 बजे तक केवल 2 से 4 राउंड की गिनती पूरी हो पाई थी। वहीं इस बार 3 बजे तक 21 राउंड की गिनती पूरी हो गई।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि फाल्टा से टीएमसी के 1000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को भगा दिया गया। वहीं चुनाव आयोग आंखों पर पट्टी बांधे रहा। दिन दहाड़े पार्टी कार्यालयों पर हमला किया गया और आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन हुआ। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों के नाम डिलीट करवाने वाले चुनाव अधिकारी को बंगाल का मुख्य सचिव बना दिया गया है। सबसे चिंता की बात है कि बीजेपी को छोड़कर बाकी दलों के पोलिंग एजेंट को भगा दिया गया।

पुष्पा’ ढेर, किला ध्वस्त

बता दें कि ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर में आना वाला फालता विधानसभा सीट पिछले 15 साल से टीएमसी का अभेद किला था। तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली और खुद को ‘पुष्पा’ कहने वाले जहांगीर खान ने मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव लड़ने से इनाकर कर दिया था। ममता बनर्जी का ‘पुष्पा’ सीएम सुवेंदु अधिकारी के सामने घुटने टेककर झुक गया था। ‘पुष्पा’ ढेर हो गया तो टीएमसी का अभेद किला फालता भी ध्वस्त हो गया है। डायमंड हार्बर साल 2009 से TMC का एक अभेद्य किला रहा है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और ममता बनर्जी के घोषित उत्तराधिकारी, अभिषेक बनर्जी का कब्जा था। इस किले को बचाने में उनकी मदद उनके वफादार सहयोगी जहांगीर खान करते थे। आज वो किला खंडहर बन चुका है। रविवार को मतगणना के सभी 22 दौर पूरे होने के बाद, BJP उम्मीदवार ने 1,49,421 वोटों के साथ जीत हासिल की है।

फालता का विवादों के साथ चोली-दामन वाला साथ
फालता विधानसभा सीट पर पूर्व में चुनावी गड़बड़ियों के मामले सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को री-पोलिंग का ऐलान किया था। यहां कई बूथों पर ईवीएम पर इत्र जैसी चीज छिड़कने, चुनाव चिह्न को ढकने और बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगे थे। बता दें कि री-पोलिंग के दौरान सभी 285 बूथों पर किसी प्रकार के तनाव की कोई खबर नहीं मिली। दोबारा हुए मतदान में शाम 5 बजे तक करीब 86 फीसदी लोगों ने वोट डाला था।

इससे पहले BJP और लेफ्ट फ्रंट, दोनों ने ही कई बार यह आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस चुनाव से पहले विपक्षी कार्यकर्ताओं को किनारे करने के लिए उनके खिलाफ केस दर्ज करती है। उनको धमकी देती है. उनके खिलाफ कार्रवाई करती है. इससे वो डर जाते हैं। BJP ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के सुंदरबन और बांग्लादेश सीमा के करीब होने की वजह से ये इलाका मानव तस्करी, घुसपैठ और नशीले पदार्थों के लिए ‘ट्रांजिट पॉइंट’ का काम करता है। जिसका मकसद TMC के लिए वोट बैंक तैयार करना है। BJP कार्यकर्ताओं ने तो इस हद तक कह दिया कि यह चुनावी क्षेत्र कराची के ‘अपराधियों के गढ़’ ‘लियारी’ जैसा है, जिसे धुरंधर फिल्म में दिखाया गया है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts