Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को फोन लगाया, अभिषेक के बेहतर इलाज की पेशकश की

Abhyuday Bharat News / Sun, May 31, 2026 / Post views : 137

Share:

बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले (Abhishek Banerjee Attack Case) को लेकर प्रदेश के साथ ही देश की सियासत में गरमाहत आ गई है। अभिषेक बनर्जी पर हमले ने एक बार फिर विपक्ष को एक साथ आने का मौका दिया है। अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को फोन लगाया है। राहुल गांधी ने ममता बनर्जी से अभिषेक के बेहतर इलाज के लिए उनका इलाज हैदराबाद या कहीं और करने की पेशकेश की है।

लोकसभा के कॉल की खुद जानकारी देते हुए टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने कहा कि अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें फोन किया। अभिषेक के इलाज में हर संभव मदद का भरोसा दिया। ममता ने कहा कि राहुल ने उनसे कहा कि बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं ले जा सकते हैं।

बता दें कि अभिषेक बनर्जी 30 मई की दोपहर दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में विधानसभा चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने गए थे। इसी दौरान भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। भीड़ में मौजूद युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। इस दौरान अभिषेक की शर्ट फट गई थी। उनपर अंडे फेंके गए थे। अभिषेक बनर्जी और टीएमसी ने हमले के लिए बीजेपी पर आरोप लगाया है। वहीं घटना के बाद से राज्य की राजनीति गरमा गई है।

मामले में बंगाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में तपन माइती और आकाश भी शामिल हैं। घटना से जुड़े वीडियो में इन लोगों को देखा गया था। पुलिस पांचों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं मामले की जांच भी तेज कर दी है।

ममता बनर्जी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

इधर घटना पर पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ममता बनर्जी ने बंगाल की बीजेपी सरकार पर करारा निशान साधा। साथ ही स्पताल प्रशासन और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा कि अगर अभिषेक की हालत गंभीर नहीं थी, तो उन्हें आईटीयू में क्यों रखा गया था? और अगर वो गंभीर थे, तो अब दबाव में उन्हें रिलीज क्यों कर दिया गया? उन्होंने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया। ममता बनर्जी ने कहा, ‘उनके (अभिषेक बनर्जी) शरीर में खून के थक्के जमे हुए हैं।

Tags :

Breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts