Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तर प्रदेश :- आगरा न्यूज : आगरा पुलिस एनकाउंटर: 8 साल की बच्ची की हत्या कर कनस्तर में डालने वाला आरोपी ढेर, 25 हजार का था इनामी...

Abhyuday Bharat News / Sat, Mar 28, 2026 / Post views : 233

Share:

आगरा पुलिस ने शनिवार सुबह एनकाउंटर में 8 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी को ढेर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी मारा गया।

 नवल सिंह :- आगरा -: उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने आठ साल की बच्ची की हत्या मामले में आरोपी का एनकाउंटर किया है। शनिवार तड़के आगरा पुलिस ने बच्ची की हत्या के आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया। दरअसल, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से घेराबंदी की गई थी। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। इस क्रम में दरोगा को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें आरोपी सुनील को गोली लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या थी वो घटना?

दरअसल, 29 वर्षीय सुनील ने 24 मार्च को जूता कारोबारी की बच्ची का गला काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को आटे कनस्तर में भर दिया था। करीब 30 घंटे बाद पुलिस ने शव बरामद किया था। इसके बाद से वह फरार था। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सुनील जूता कारोबारी के घर में किराएदार के रूप में रहता था। मामले में सामने आया है कि मकान मालिक से बदला लेने की नीयत से उसने मासूम बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने बाद में उसके कमरे से आटे के कनस्तर से बच्ची की बॉडी को रिकवर किया था।

पुलिस ने दी जानकारी

आगरा पुलिस ने 8 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी किराएदार सुनील को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। शनिवार भोर करीब 3 बजे पुलिस सूचना पर घेराबंदी कर रही थी। इसी दौरान सुनील की ओर से फायरिंग की जाने लगी। इसमें दरोगा गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी फिरोजाबाद भागने की फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई थी।

डीसीपी सिटी ने बताया कि बमरौली कटारा के पास आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी थी। वह भागने की फिराक में था। एक दरोगा को गोली लगी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी गोली लग गई। घायल आरोपी एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थप्पड़ मारने का मामला

पुलिस की जांच में सामने आया कि 11 दिन पहले बकाया किराए को लेकर बच्ची के चाचा ने आरोपी को थप्पड़ मारा था। इसके बाद कमरे पर ताला लगा दिया। सुनील को यह बात नागवार गुजरी। किराया देने के बाद उसने देख लेने की धमकी दी थी। बाद में उसने बदला लेने के लिए 8 साल की बच्ची की हत्या कर दी। दरअसल, सिद्धार्थ नगर गोबर चौकी के रहने वाले जूता कारोबारी की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उनका इलाके में दो मकान हैं। एक घर में पत्नी और 2 बेटियों के साथ वे रहते हैं। सामने वाले मकान के ग्राउंड फ्लोर पर फैक्ट्री और गोदाम है।


कोविड काल में बेचा था मकान

इसी घर के ऊपर एक कमरा किराए पर दे रखा है। इसमें आरोपी पेंटर सुनील रहता था। सुनील पूरे परिवार के साथ ही मोहल्ले में रहता था। कोविड काल के दौरान उसने 25 लाख रुपये में अपना मकान बेच दिया था। इसके बाद किराए पर रह रहे थे। करीब एक साल पहले सुनील के माता-पिता हमारे यहां किराए पर रहने आए थे। तब सुनील उनके साथ नहीं था। मगर, पिछले कुछ समय से सुनील भी यहां आकर रहने लगा था। किराया 2200 रुपए देते थे।

कारोबारी ने कहा कि मंगलवार दोपहर 2 बजे मोहल्ले के कुछ बच्चे आए। बड़ी बेटी उनके साथ खेलने चली गई। काफी देर तक वह दिखाई नहीं दी तो मुझे लगा ट्यूशन पढ़ने चली गई होगी। शाम के 4:30 बजे तक लौटी नहीं तो उसकी मां को चिंता हुई। फिर हम लोगों ने तलाश शुरू की। ट्यूशन टीचर को फोन कर पूछा। उन्होंने बताया कि बेटी आज आई ही नहीं थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

पुलिस ने चार टीमें बनाकर जांच शुरू की। बच्ची की खोजबीन के दौरान सुनील भी कारोबारी के साथ रहा। पुलिस में केस दर्ज कराने भी गया। पुलिस ने जब जांच शुरू की और सीसीटीवी की जांच की तो संदेह बढ़ा। दोपहर 2:00 बजे बच्ची गली के बाहर एक दुकान पर चिप्स का पैकेट लेती नजर आई। इसके बाद वह वहां से वापस जाती दिखी। सीसीटीवी की जांच में सुनील पर शक गहराया। इसके बाद वह गायब हो गया। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी में शव बरामद किया था।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts