Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

बिलासपुर : बिलासपुर की राजनीति के मजबूत स्तंभ अमर को मिली नई जिम्मेदारी, भाजयुमो नेता रौशन ने दी बधाई

Abhyuday Bharat News / Sun, May 31, 2026 / Post views : 169

Share:

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में संगठन, सुशासन और विकास की पहचान बन चुके बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। भाजपा संगठन में उनकी नई भूमिका को न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ता रौशन सिंह, विधायक प्रतिनिधि शरद यादव ने अमर अग्रवाल के निवास कार्यालय पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जैसा कि ज्ञात हो कि अमर अग्रवाल छत्तीसगढ़ भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने संगठन और शासन दोनों स्तरों पर अपनी कार्यक्षमता की अलग पहचान बनाई है। अमर अग्रवाल लंबे समय से भाजपा की राजनीति के प्रमुख चेहरों में रहे हैं। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने जनता का विश्वास अर्जित किया। डा. रमन सिंह सरकार में स्वास्थ्य, वित्त, वाणिज्यिक कर तथा नगरीय प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने कई जनहितकारी योजनाओं को गति दी। उनकी मजबूत जनस्वीकृति, संगठनात्मक क्षमता और विकासोन्मुखी सोच ने उन्हें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के भरोसेमंद नेताओं में शामिल किया है। जनसंपर्क और जनसेवा को राजनीति का आधार मानने वाले अमर अग्रवाल लोगों के बीच में सुख दुःख में एवं बस्ती चलो अभियान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जनता के बीच सक्रिय रहते हैं। भाजपा प्रदेश कोर कमेटी में उनकी नियुक्ति को संगठन की मजबूती तथा प्रदेश में पार्टी की रणनीतिक भूमिका को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रौशन सिंह

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

भाजयुमो छत्तीसगढ़

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts