Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

बिहार :- जुमई न्यूज : सम्राट के मंत्री का कमाल, ईंधन बचाने को वंदे भारत से चले, लेकिन पहले ही जमुई भेज दिया गाड़ियों का काफिला?

Abhyuday Bharat News / Tue, May 19, 2026 / Post views : 188

Share:

बिहार की सम्राट सरकार के मंत्री संजय सिंह आज वंदे भारत ट्रेन से जमुई पहुंचे। लेकिन मंत्री ने पहले ही पटना से अपनी गाड़ी और काफिले को जमुई भेज दिया। वापसी में मंत्री अपनी कार से रवाना हुए।

पटना/जमुई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का कई राज्यों में असर दिखने लगा है। कई मंत्रियों ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी है तो कई मंत्रियों ने ट्रेन से सफर करना भी शुरू कर दिया है। ऐसी की एक तस्वीर बिहार से सामने आई है। दरअसल बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय सिंह ने आज मंगलवार को पटना से जमुई का सफर ट्रेन में किया। हालांकि मंत्री का ट्रेन का सफर केवल सुर्खियां बटोरने का एक स्टंट मात्र बनकर रह गया, जब सोशल मीडिया पर ये बातें शुरू हो गईं कि उन्होंने अपने काफिले की गाड़ियां पहले ही पटना से जमुई भेज दी थीं।


ट्रेन से वंदे भारत में रवाना हुए संजय सिंह

मिली जानकारी के मुताबिक, संजय सिंह को बिहार सरकार ने जमुई जिले का प्रभारी मंत्री बनाया है। जमुई जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद आज संजय सिंह ने अपनी पहली ऑफिशियली यात्रा शुरू की। हालांकि इस बार मंत्री ने बाया रोड जाने की जगह वंदे भारत ट्रेन से जमुई की यात्रा करने का फैसला किया।

पटना में मंत्री ने दिया पेट्रोल डीजल बचाने का संदेश

पटना रेलवे स्टेशन परमंत्री संजय सिंहपहुंचे तो मीडिया ने उनसे बात करते हुए ट्रेन से सफर के बारे में सवाल किया। इसके जवाब में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण की अपील से प्रभावित होकर ये कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बचत करना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है।

जमुई में मंत्री ने योजनाओं की जानकारी ली, खिंचवाईं फोटो

करीब 2 घंटे का वंदे भारत ट्रेन में सफर करने के बाद मंत्री संजय सिंह जमुई पहुंचे। यहां जमुई के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों से जिले में चल रही योजनाओं की जानकारी ली। जमुई में मंत्री ने फोटो खिंचवाए और मीडिया से बात की। संजय सिंह ने कहा कि जमुई से इनका लगाव रहा है। ऐसे में उन्हें जमुई जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाना उनके लिए सम्मान की बात है।

ट्रेन से नहीं, अपनी गाड़ी में बैठ रवाना हुए मंत्री संजय सिंह

मंत्री जमुई में करीब 30 मिनट तक रुके। इसके बाद मंत्री चलने को हुए तो उनकी गाड़ी वहां आ गई।सम्राट सरकारके मंत्री संजय सिंह आए तो ट्रेन से थे, लेकिन उन्होंने वापस ट्रेन से जाना मुनासिब नहीं समझा और लपक से अपनी गाड़ी में जा बैठे। उनके पीछे भी करीब 7 से 8 गाड़ियों का काफिला पटना के लिए चल पड़ा।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts