Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : 'अमेरिकियों को अपनी जमीन से हटाना होगा, नहीं तो होंगे हमले', सऊदी, कतर-UAE को ईरानी राष्‍ट्रपति ने दी चेतावनी...

Abhyuday Bharat News / Sat, Mar 28, 2026 / Post views : 191

Share:

ईरानी राष्ट्रपति मसूद ना सिर्फ इजरायल-अमेरिका बल्कि खाड़ी देशों पर भी आक्रामक रुख बरकरार रखे हुए हैं। शनिवार को उन्होंने बाजारों में घूमकर लोगों से मुलाकात की है और युद्ध पर कड़ा बयान दिया है।

Iran president

तेहरान: अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच ईरान ने खाड़ी देशों को कड़ा संदेश दिया है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अमेरिका के सैनिकों को जगह देने वाले देशों को निशाना बनाया जाएगा। सऊदी अरब , कुवैत, कतर, यूएई जैसे देशों को हमलों से बचने के लिए अमेरिकियों को अपनी जमीन से निकालना होगा। पेजेश्कियान का बयान ऐसे समय आया है, जब सऊदी अरब और यूएई ने ईरान की ओर से हो रहे हमलों पर ना सिर्फ गुस्सा दिखाया है बल्कि जवाबी अटैक के संकेत दिए हैं।

मसूद पेजेश्कियान ने शनिवार को एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि ईरान पहले हमले नहीं करता है। हमने इस बात को बार-बार साफ किया है कि हमारी ओर से पहल नहीं होगी लेकिन अगर हमारे बुनियादी ढांचे या आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाया जाएगा तो फिर हम इसका कड़ा जवाब देने में देर नहीं करेंगे।



हम क्षेत्रीय देशों को कहना चाहते हैं कि ईरान ने हमलों की शुरुआत नहीं की है लेकिन अपने बचाव में वह जवाबी अटैक जरूर करेगा। ऐसे में क्षेत्र के देशों को चाहिए कि वह अमेरिकी सेना को अपनी जमाीन के इस्तेमाल से रोकें।

ईरानी राष्ट्रपति मसूद


अमेरिकियों को पनाह ना दें: मसूद

मसूद पेजेश्कियान ने सऊदी अरब, कुवैत, कतर, बहरीन, यूएई जेशों को संदेश देते हुए लिखा, 'इस क्षेत्र के देशों से हम कहना चाहते हैं कि अगर आप विकास और सुरक्षा चाहते हैं तो हमारे दुश्मनों को अपनी जमीन से युद्ध न चलाने दें।' ईरान की ओर से बार-बार ये कहा गया है कि अगर किसी देश की जमीन का इस्तेमाल उनके देश पर हमले के लिए होगा तो उस पर अटैक किया जाएगा।

ईरान ने कहा है कि इजरायल ने शुक्रवार को उसकी दो स्टील फैक्ट्रियों, एक पावर प्लांट और नागरिक परमाणु स्थलों पर हमला किया है। इसके बाद ईरान की ओर से सऊदी अरब में अमेरिकी सैन्य बेस और कुछ दूसरे ठिकानों पर जवाबी हमले किए गए हैं। इन हमलों ने युद्ध में एक बार फिर तेजी ला दी है और सीजफायर की बातचीत पीछे चली गई है।

पाकिस्तानी पीएम से की बातचीत

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी बात की है। शरीफ के ऑफिस की ओर से बताया गया है कि इस बातचीत में मसूद ने संघर्ष पर बातचीत और मध्यस्थता को आसान बनाने के लिए आपसी विश्वास की जरूरत पर जोर दिया है। दोनों नेताओं ने एक घंटे चली बातचीत में तनाव और संघर्ष को खत्म करने के प्रयासों पर चर्चा की। 

इजरायल और अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर हवाई हमले शुरू किए थे। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल में मिसाल दागने के साथ-साथ खाड़ी देशों में अमेरिका के सैन्य बेसों को निशाना बनाया है। इसने सऊदी अरब, कतर, कुवैत, यूएई जैसे अमेरिका के खास सहयोगियों को नाराज किया है। ये देश लगातार ईरान पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts