Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : सीजफायर पर बातचीत के बीच भारत की धमाकेदार कूटनीति, 6 खाड़ी देशों को इकट्ठे साधा! ईरान की 'होर्मुज वाली चाबी' भी शामिल

Abhyuday Bharat News / Sat, Apr 11, 2026 / Post views : 189

Share:

भारत ने पश्चिम एशिया संकट के स्थायी समाधान को लेकर हो रही सीजफायर पर चर्चा के बीच खाड़ी देशों के साथ खास संपर्क स्थापित करने की पहल शुरू की है। इसी कड़ी में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गल्प कोऑपरेशन काउंसिल के सदस्यों से बात की है।

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट के स्थायी समाधान को लेकर पाकिस्तान में अस्थायी सीजफायर से संबंधित पक्ष आगे का रास्ता तलाशने के लिए जुटे हैं। इसी दौरान भारत ने एक बड़ी कूटनीतिक पहल की है, जिसमें ईरान युद्ध से प्रभावित खाड़ी के 6 महत्वपूर्ण देश शामिल हुए हैं।

भारत ने गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) के देशों के साथ अपनी एकजुटता जाहिर की है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत का यह संदेश सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ओमान तक पहुंचाया है।

खाड़ी देशों को हर तरह के समर्थन का भरोसा

भारत ने खाड़ी के इन छह देशों को एक बार फिर यह बात दोहराई है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की वजह से पैदा होने वाली जरूरी खाने-पीने की चीजों की सप्लाई चेन में आने वाली किसी भी तरह की रुकावट के समाधान में हमारा समर्थन जारी रहेगा।

युद्धविराम और स्थायी स्थिरता और शांति पर चर्चा

  • वाणिज्य मंत्रालय की ओर से इस संबंध में शुक्रवार को जो बयान जारी किया गया, उससे स्थिति और साफ हुई कि मौजूदा संकट की स्थिति में खाड़ी देशों की चुनौतियों को लेकर भारत का स्टैंड क्या है।

  • पीयूष गोयल ने गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल के सेक्रेटरी जनरल जासेम मोहम्मद अल बुदैवी से वर्चुअल कॉल में उम्मीद जताई कि क्षेत्र में जो युद्धविराम घोषित हुआ है,वह स्थायी होगा और स्थायी शांति एवं स्थिरता का रास्ता साफ करेगा।

  • इस दौरान वाणिज्य मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से ही जीसीसी के यूएई, बहरीन और कुवैत जैसे सदस्यों से अलग से भी बात की।


खाड़ी देशों के साथ लगातार संपर्क में है भारत

  • भारत के लिए खाड़ी देशों के इस ग्रुप के साथ इस तरह की एकजुटता दिखाना इस वजह से बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह ब्लॉक भारत का सबसे बड़ा तेल और गैस सप्लायर है।

  • इसके अलावा खाड़ी देशों के इस ग्रुप के साथ भारत की फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर भी बातचीत चल रही है।

  • गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल से पीयूष गोयल की चर्चा से पहले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी कतर की यात्रा पर गए।

  • फिर विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शनिवार से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा पर हैं।


होर्मुज संकट से भारत और खाड़ी देश भी प्रभावित


होर्मुज पर ईरान के नियंत्रण में ओमान भी किरदार

  • ऐसे में गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल में ओमान की सदस्यता का इस समय अलग मायने है।

  • ईरान ने होर्मुज पर भविष्य में भी नियंत्रण रखने का एलान करते हुए ओमान को भी साथ लेने की कोशिश की है।

  • ईरान का आधिकारिक स्टैंड ये है कि अब होर्मुज का भविष्य वो और ओमान मिलकर ही तय करेंगे।

  • ऐसे में ओमान को गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल के अन्य खाड़ी मुल्क सदस्यों के साथ एक टेबल पर लाना भारत की बड़ी कूटनीतिक पहल साबित हो सकती है।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts