Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

तमिलनाडु न्यूज़ : अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

Abhyuday Bharat News / Fri, Jun 5, 2026 / Post views : 144

Share:

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कह दिया है। अन्नामलाई ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) ने के अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके बाद अब उनकी नई राजनीतिक पारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।

बता दें कि के अन्नामलाई पिछले कुछ दिनों से बीजेपी में हाशिए पर चल रहे थे। पार्टी आलाकमान ने के अन्नामलाई को मनाने की कोशिश की थी। अन्नामलाई ने नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात भी की थी। हालांकि सभी संभवनाओं पर विराम लगाते हुए अन्नामलाई ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। अन्नामलाई का इस्तीफा तमिलनाडु में भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

BJP प्रेस रिलीज कर बताया कि अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनके इस इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार भी कर लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर के साथ जारी इस प्रेस रिलीज में स्पष्ट किया गया है कि के. अन्नामलाई अब भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं। पत्र में लिखा है-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय नितिन नवीन ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिए गए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

2021 में बीजेपी में शामिल हुए थे अन्नामलाई

के. अन्नामलाई साल 2021 में बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें तमिलनाडु बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। अपनी आक्रामक शैली के कारण काफी चर्चा में रहे। हालांकि पिछले साल बीजेपी और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन की परिस्थितियों के चलते उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था।

अन्नामलाई का सफर

  • 2020 में भाजपा में शामिल हुए।

  • महज 10 महीने में तमिलनाडु भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष बनें।

  • 2021 के विधानसभा चुनाव में खुद हारे, लेकिन पार्टी को 4 सीटें दिलाईं, जिससे 20 साल बाद तमिलनाडु में भाजपा की वापसी हुई।

  • 2024 लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में भाजपा का वोट शेयर 3.66% से बढ़कर 11.24% हो गया।

एक्टर अजित और रजनीकांत के साथ लगे पोस्टर ने बढ़ाई सरगर्मी

अन्नामलाई के बीजेपी छोड़ने की अटकलों से पहले उनका एक्टर अजित और रजनीकांत के साथ के पोस्टर ने सियासी पारे को बढ़ा दिया है। उनके समर्थकों ने मदुरै में पोस्टर लगाए। इन पोस्टरों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को अभिनेता रजनीकांत और अजित के साथ हाथ मिलाते हुए दिखाया गया है। इससे लग रहा है कि उनके समर्थक उन्हें अलग रास्ता चुनने के लिए कह रहे हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts