Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

उत्तर प्रदेश न्यूज : 'माफी से काम नहीं चलेगा', ब्राह्मणों पर बयान देकर फंसे राजकुमार भाटी, अजय राय की मांग- एक्शन लें अखिलेश यादव

Abhyuday Bharat News / Wed, May 13, 2026 / Post views : 161

Share:

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने एक कार्यक्रम में ब्राह्मण समुदाय पर एक कहावत का जिक्र करते हुए टिप्पणी की। यह कहावत अभद्र है। इस पर भाटी और उनकी पार्टी बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस के भी निशाने पर आ गई है।

लखनऊ: तब जब उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल जातीय गणित के मुताबिक रणनीतियां बनाने में जुटे हैं, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने ब्राह्मण समाज पर एक कहावत का जिक्र करते हुए टिप्पणी करके मुसीबत मोल ले ली है। इस टिप्पणी को लेकर वे भाजपा के निशाने पर आए और अब उन्हें कांग्रेस ने भी घेर लिया है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने उनकी निंदा की है।
Akhilesh Yadav And Ajay Rai

कांग्रेस ने कहा- अभद्र भाषा घोर निंदनीय

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा है, 'समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा घोर निंदनीय है। राजनीति में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी पूरे समाज को अपमानित करना स्वीकार्य नहीं है।' उन्होंने लिखा है, 'अखिलेश यादव जी, केवल माफी से काम नहीं चलेगा,ऐसे बड़बोले नेताओं पर तत्काल कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। जय ब्राह्मण । जय परशुराम।

सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ना सपा की रणनीति

इससे पहले बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने राजकुमार भाटी के साथ समाजवादी पार्टी पर हमला बोला था। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके भाटी की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि, 'राजकुमार भाटी पहले पढ़े लिखे पत्रकार हुआ करते थे, फिर उन्होंने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। विधानसभा चुनाव से पहले जाति का जहर बोना, सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ना सपा की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, इसीलिए सपाई कभी व्यक्तियों को और कभी जातियों को अपमानित कर रहे हैं।

राजकुमार भाटी ने ब्राह्मण समाज से मांगी माफी

इन तीखी प्रतिक्रियाओं पर राजकुमार भाटी ने पहले वह वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनकी वह टिप्पणी है जिसके बारे में कहा गया है कि उन्होंने कथित रूप से ब्राह्मण समुदाय को अपमानित किया है। बाद में उन्होंने अपना एक वीडियो संदेश जारी करके ब्राह्मण समाज से माफी मांगी है।

जातियों पर खराब मुहावरे

सपा के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'दिल्ली के जवाहर भवन में डॉ रफरफ शकील अंसारी और जावेद अनवर द्वारा लिखित पुस्तक 'जाति और साम्प्रदायिकता के विषाणु' का लोकार्पण था। लोकार्पण के बाद इसी विषय पर परिचर्चा थी। वक्ताओं में मेरे अलावा योगेंद्र यादव जी, आशुतोष, प्रो रतन लाल, शीबा असलम फहमी और बिलाल अहमद थे। मैंने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारे समाज में जातियों को लेकर बहुत खराब मुहावरे, लोकोक्तियां और कहावतें बनी हुई है । मैंने यह भी कहा कि ऐसी कहावतें दोनों तरफ से हैं जो दूसरे समाज को अपमानित करती हैं।'

ब्राह्मण और वैश्या का जिक्र

उन्होंने लिखा है, 'मैंने बताया कि एक पत्रकार महोदय मुझे एक दोहा सुनाकर चिढ़ाते थे - 'गुर्जर अहीर कंजर कुत्ता बिल्ली बंदर, ये छह ना होते तो खुले किवाड़ों सोते' दूसरे पत्रकार ने मुझे एक दोहा बताया कि आप उन्हें यह सुना दिया करो। जिसमेंब्राह्मण और वैश्या का जिक्रहै । साथ ही साथ मैंने यह भी बोला कि यह दोहा बहुत ज्यादा खराब था इसलिए मैंने कभी नहीं सुनाया। और मैं भी इसे ठीक नहीं मानता। क्योंकि ब्राह्मण भी बहुत भले होते हैं। लेकिन जिनके दिमाग में फितूर भरा होता है ऐसे लोग इसकी कुछ सेकंड की क्लिप चलाकर मेरे ऊपर निशाना साध रहे हैं। समझदार लोगों को पूरा वीडियो सुनकर सच्चाई की तह तक पहुंचना चाहिए।'

राजकुमार भाटी की ब्राह्मणों पर टिप्पणी के बाद से ब्राह्मणों में भारी आक्रोश है। इस पर भाटी ने एक वीडियो के जरिए ब्राह्मण समाज से हाथ जोड़कर माफी मांगी है।

भाटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने गाजियाबाद के कविनगर थाने में राजकुमार भाटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करी दी है। भाटी का जो वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें वे कह रहे हैं, 'ब्राह्मण भला न वेश्या, इनमें भला न कोय! और कोई-कोई वेश्या तो भली, ब्राह्मण भला न कोय।'

राजकुमार भाटी ने यह बात दिल्ली के जवाहर भवन में 5 मई को आयोजित किए गए किताब विमोचन कार्यक्रम में कही थी। इसका वीडियो क्लिप सामने आने के बाद इस पर बवाल शुरू हो गया है। ब्राह्मण इस टिप्पणी पर आक्रोशित हो गए हैं। भाटी का कहना है कि उनके वीडियो के एक क्लिप को प्रसारित करके उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।

चुनावी दौर में विवाद में फंसी सपा

समाजवादी पार्टी ने यूपी में फरवरी-मार्च 2027 में संभावित विधानसभा चुनाव के लिए 'पीडीए' यानीपिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यकसमुदायों का समर्थन हासिल करने की रणनीति बनाई है।अखिलेश यादवलगातार पीडीए को केंद्र में रखकर राज्य की बीजेपी सरकार पर हमले कर रहे हैं। ऐसे समय में उनकी पार्टी के प्रवक्ता की टिप्पणी उनकी पार्टी के सवर्ण विरोधी होने की पुष्टि कर रही है। इससे सपा को चुनाव में नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts