Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :-देश दुनिया : मुझ पर हमले से आपके अपराध कम नहीं होंगे', CBSE विवाद को लेकर धर्मेंद्र प्रधान पर बरसे राहुल गांधी

Abhyuday Bharat News / Thu, May 28, 2026 / Post views : 128

Share:

CBSE परीक्षा परिणाम और OSM कॉन्ट्रैक्ट विवाद को लेकर राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने COEMPT कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया पर पारदर्शिता को लेकर हमला बोला, जबकि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आरोपों को राजनीति करार देते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।

CBSE परीक्षा परिणाम और OSM कॉन्ट्रैक्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी टकराव में बदलता जा रहा है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर सीधा हमला बोलते हुए सरकार से कई सवाल पूछे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 18.5 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया और सरकार जवाब देने से बच रही है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि “धर्मेंद्र प्रधान जी, आप मुझ पर जितने चाहे हमले कर लें, लेकिन इससे आपके अपराध कम नहीं होंगे। न ही इससे 18.5 लाख बच्चों के लिए जवाब मांगना बंद होगा।” उन्होंने पूछा कि आखिर CBSE का OSM कॉन्ट्रैक्ट COEMPT कंपनी को क्यों दिया गया, जबकि यह कंपनी अपने पुराने नाम Globarena के तहत पहले भी विवादों में रह चुकी है। राहुल गांधी ने यह भी सवाल उठाया कि क्या कंपनी की बैकग्राउंड जांच हुई थी और अगर हुई थी तो फिर कॉन्ट्रैक्ट क्यों दिया गया।

धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कहा?

इस पूरे विवाद पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि CBSE पहले ही इस मामले पर अपना पक्ष रख चुका है और पूरी प्रक्रिया भारत सरकार की खरीद नीति के तहत हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि लगातार चुनावी हार के कारण वह “हताश” दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले SIR, EVM और Digital India का विरोध करते रहे हैं और अब इस मुद्दे पर भी राजनीति कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि इस समय राजनीति का नहीं बल्कि छात्रों का मानसिक तनाव कम करने का समय है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और नेताओं से अपील की कि कोई भी ऐसा बयान न दे जिससे छात्रों का तनाव और बढ़े।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts