Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

उत्तरप्रदेश :- अयोध्या न्यूज : अयोध्‍या: तमंचा दिखाकर हार लूटने वाली बुर्कानशी निकली 'पायल', दोस्‍त राहुल संग 24 घंटे के भीतर हुई अरेस्‍ट...

Abhyuday Bharat News / Fri, Apr 3, 2026 / Post views : 180

Share:

अयोध्‍या के रुदौली इलाके में बुर्का पहनकर सोने का हार और लॉकेट लूटने वाली महिला और उसके मित्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अयोध्या: उत्‍तर प्रदेश के अयोध्‍या में सर्राफा दुकान पर दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। बुर्का पहनकर चोरी करने वाली महिला पायल निकली। उसने अपने दोस्‍त राहुल के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रुदौली इलाके में हुए इस लूटकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

 वीडियो में बुर्का पहने हुई एक महिला सर्राफा दुकान में आती हुई दिखती है।वह सर्राफ से सोने का हार दिखाने के लिए कहती है। जैसे ही दुकानदार हार लेकर आता है, वह नकली तमंचा बुर्के से निकालती है और उस पर तान देती है। तमंचा देखते ही दुकान में मौजूद लोग डर जाते हैं। मौके का फायदा उठाकर पायल दुकान के बाहर बाइक लेकर खड़े राहुल के साथ भाग खड़ी होती है।

सीसीटीवी में कैद हो गई पूरी घटना

यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सर्राफा व्यापारी महेश की तहरीर पर कोतवाली रुदौली में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल (निवासी मवई) और पायल (निवासी बाबा बाजार ) के रूप में हुई है।


पहचान छिपाने के लिए बुर्के का लिया सहारा

पुलिस ने पायल और राहुल के पास से लूटे गए सोने के हार व लॉकेट, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा नकली तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनकर वारदात को अंजाम दिया था।


महिला के व्‍यवहार पर किसी को नहीं हुआ कोई संदेह

यह पूरी घटना महेश ज्वेलर्स की है। दुकान में एक महिला ग्राहक आई। ज्वेलरी दिखाने को कहा। सामान्य ग्राहकों की तरह उसने जेवर देखने शुरू किए। कई डिजाइन के हार और चेन को ध्यान से देखा। कुछ जूलरी को पसंद किया। उसके तौर-तरीके और व्यवहार को लेकर किसी को कोई संदेह नहीं हुआ।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts