Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : टेलीग्राम पर बैन, NEET री-एग्जाम के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Abhyuday Bharat News / Wed, Jun 17, 2026 / Post views : 112

Share:

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। भारत में टेलीग्राम पर बैन लगा दिया गया है। मोदी सरकार ने भारत में टेलीग्राम पर अस्थाई रोक लगाने (Modi government temporarily blocks Telegram) का फैसला लिया है। NEET री-एग्जाम के बीच सरकार ने यह फैसला लिया है। टेलीग्राम पर सरकार ने 22 जून तक अस्थायी रोक लगाई है। आदेश के मुताबिक, टेलीग्राम पर दो तरह की अस्थाई पाबंदी लगाई है। टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी रोक रहेगा। जबकि 30 जून तक टेलीग्राम पर मैसेज एडिट करने का फीचर बंद रहेगा। एनटीए ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

बता दें कि पेपर लीक के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। अब NEET-UG 2026 री-एग्जाम 21 जून को होगा। इससे 5 दिन पहले केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर अस्थाई रोक लगा दी है।

एनटीए (NTA) की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने यह फैसला लिया है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के अंतर्गत ये आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के एक्सेस को एक निर्धारित और सीमित अवधि के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। यह प्रतिबंध 22 जून 2026 खत्म हो जाएगा।

NTA के मुताबिक कुछ गिरोह टेलीग्राम चैनलों के जरिए छात्रों और उनके परिवारों को कथित प्रश्नपत्र देने के नाम पर ठग रहे थे। “Paper Leaked NEET”, “Re-NEET 2026” और “Private Mafia” जैसे नामों वाले कई चैनलों पर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की मांग की जा रही थी। परीक्षा होने के बाद पुराने मैसेज में असली प्रश्नपत्र जोड़कर उसे ऐसे दिखाया जाता था, मानो प्रश्नपत्र पहले ही लीक हो गया हो। इसी तरह की फर्जी ‘पेपर लीक’ सामग्री फैलाने पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम

बता दें कि लगातार पेपर लीक से हो रही किरकिरी को देखते हुए केंद्र ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिसमें इंडियन एयर फोर्स के जरिए प्रश्न पत्रों को ले जाना और दोबारा परीक्षा सुरक्षित रूप से आयोजित करने में स्थानीय अधिकारियों की मदद के लिए सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती शामिल है। एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने और उत्तर पुस्तिकाओं में रफ काम के लिए ज्यादा जगह देने की भी घोषणा की है।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts