Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तर प्रदेश :- मथुरा न्यूज : बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर: 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर मिलेंगी दुकानें और फ्लैट, जानिए कमेटी का फैसला

Abhyuday Bharat News / Wed, Apr 22, 2026 / Post views : 226

Share:

हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य सचिव और डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मंदिर क्षेत्र के विकास के लिए विस्थापित होने वाले लोगों को दुकानों और फ्लैटों का आवंटन 'पहले आओ-पहले पाओ' के सिद्धांत पर किया जाएगा।

नवल सिंह , मथुरा: वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में जनसुविधाओं के विकास और कॉरिडोर निर्माण को लेकर प्रशासन ने आवंटन प्रक्रिया को और स्पष्ट कर दिया है। हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य सचिव और जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश सिंह ने जानकारी दी है कि मंदिर क्षेत्र के विकास के लिए विस्थापित होने वाले लोगों को दुकानों और फ्लैटों का आवंटन 'पहले आओ-पहले पाओ' के सिद्धांत पर किया जाएगा।

उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार, गठित कमेटी की 14वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि जो संपत्ति स्वामी अपनी दुकान या भवन का बैनामा रजिस्ट्री सबसे पहले ठाकुर बांके बिहारी महाराज के नाम करेंगे। उन्हें ही वरीयता क्रम में नई दुकान या फ्लैट का आवंटन सबसे पहले किया जाएगा।

विस्थापितों के लिए क्या है व्यवस्था

मंदिर प्रबंधन कमेटी श्रद्धालुओं की सुविधा और स्थानीय निवासियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। प्रभावितों के लिए दुकान के बदले दुकान व्यापारियों को उनके स्थान के बदले नई दुकान दी जा रही है। मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा सुनरख एवं रुकमणि विहारमें आधुनिक फ्लैट्स दिए जा रहे हैं। विकास क्षेत्र में आने वाले निवासियों को पर्याप्त धनराशि भी प्रदान की जा रही है।

क्यों जरूरी है यह विकास कार्य

प्रशासन के अनुसार, इस परियोजना का मुख्य उद्देश्यश्रद्धालुओंको सुरक्षित वातावरण, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और सुगम प्रवेश-निकासी द्वार उपलब्ध कराना है। इससे संकरी गलियों में भीड़ का दबाव कम होगा। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस पुनीत कार्य के लिए लोग निरंतर आगे आ रहे हैं।

मैनेजमेंट कमेटी में ये हैं शामिल

इस हाई पावर्ड कमेटी में अध्यक्ष सेवानिवृत्त जज अशोक कुमार , पूर्व जिला जज मुकेश मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार, मुंसिफ/सिविल जज मथुरा, जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश और उपाध्यक्ष MVDA लक्ष्मी एन शामिल हैं। साथ ही गोस्वामी समाज के प्रतिनिधि (राजभोग एवं शयन भोग समूह) भी इस प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts