Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

उत्तर प्रदेश :- अलीगढ़ न्यूज : 4 साल के प्यार में मिला धोखा, युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- 'लड़की ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी'

Abhyuday Bharat News / Thu, Apr 30, 2026 / Post views : 165

Share:

अलीगढ़ में 23 वर्षीय युवक ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में युवती और उसके परिवार पर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों के विरोध के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

aligarh youth suicide love affair case

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक प्रेम प्रसंग का दुखद अंत सामने आया है। थाना दादो क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी 23 वर्षीय युवक रॉबिन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल को नगला धीमर मार्ग स्थित एक खेत में शीशम के पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ मिला। शव को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

मृतक युवक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने एक युवती और उसके परिवार को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

सुसाइड नोट के अनुसार, युवक ने लिखा कि वह पिछले चार वर्षों से मानसिक रूप से परेशान था। युवती ने उससे शादी करने और साथ भागने के वादे किए थे, लेकिन बाद में किसी अन्य युवक के मिलने पर उसने अपना फैसला बदल लिया। युवक ने नोट में यह भी लिखा कि इस फैसले से उसकी जिंदगी पूरी तरह बर्बाद हो गई और वह इसी कारण आत्महत्या जैसा कदम उठा रहा है।

नोट में आक्रोश के भी संकेत

सुसाइड नोट में युवकद्वारा युवती के प्रति आक्रोश भी व्यक्त किया गया है। हालांकि, इस तरह के बयानों की सत्यता और परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

परिजनों का विरोध और अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम के बाद जब युवक का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

बाद में पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। करीब 60 घंटे बाद, 28 अप्रैल की शाम पुलिस सुरक्षा के बीच युवक का अंतिम संस्कार कराया गया। अंतिम संस्कार के दौरान गांव में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

पुलिस कार्रवाई और दर्ज मुकदमा

मृतक के भाई विवेक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवती खुशी और उसके परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें खुशी पुत्री कैलाश चन्द्र, गिरेंद्र, कैलाश पुत्र सौदान सिंह, निपुण, निखिल और ममता पत्नी कैलाश शामिल हैं।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट सहित सभी साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts