Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

बिहार :-पटना न्यूज़ : पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

Abhyuday Bharat News / Sun, Jun 21, 2026 / Post views : 130

Share:

राजधानी पटना में आज रविवार (21 जून) को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाते समय तीन बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो बच्चे समय रहते हुए पानी से सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई । घटना के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, पूरे इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया।

पीयूष को बचाने के चक्कर में दो और डूबे

घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के हेतनपुर घाट की है, जहां पांच बच्चे जो आपस में दोस्त थे बिना अपने परिजनों के बताए गंगा नदी में नहाने के लिए घाट पहुंचे थे। नहाते समय सभी गहरे पानी में चले गए। इस दौरान पीयूष कुमार (10) डूबने लगा, जिसे डूबता देख उसके दो दोस्त तेज कुमार और प्रिंस कुमार उसे बचाने के लिए आगे बढ़े। हालांकि नियती को कुछ और ही मंजूर था। एक को बचाने के चक्कर में तीनों दोस्त गहरे पानी में समा गए।

डॉक्टर ने तीनों को घोषित किया मृत

तीनों दोस्तों को नदी में डूबते देख दो अन्य बच्चे किसी तरह नदी से बाहर निकले और घर जाकर शोर मचाते हुए परिजनों को इसकी जानकारी दी। बच्चों के डूबने के खबर सुनते ही परिजन और स्थानीय लोग काफी संख्या में भागते हुए घाट पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोर और लोगों ने तीनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला। लोग आनन-फानन में नदी में डूबे तीनों बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

4-4 लाख मुआवजे का आश्वासन

मृतक बच्चों की पहचान पीयूष कुमार (पिता धर्मवीर राय), तेज कुमार (पिता सत्येंद्र राय) और प्रिंस कुमार (पिता अमिताभ बच्चन राय) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। मौक पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी चंदन कुमार ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें तत्काल 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की। इसके अवाला उन्होंने आश्वासन दिया कि आपदा राहत कोष के तहत मिलने वाली मुख्य मुआवजा राशि (4-4 लाख रुपये) की प्रक्रिया को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts