Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : चीन के कोयला खदान में ब्लास्ट, 90 की गई जान, 247 मजदूर कर रहे थे काम

Abhyuday Bharat News / Sat, May 23, 2026 / Post views : 162

Share:

मध्य चीन के शानक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए धमाके में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि यह गैस धमाका शुक्रवार को बीजिंग से लगभग 520 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित किनयुआन काउंटी में हुआ। यह घटना शुक्रवार देर रात खदान द्वारा कार्बन मोनोऑक्साइड का अलर्ट जारी किए जाने के बाद हुई। धमाके के समय खदान के अंदर 247 मजदूर मौजूद थे।

चीन के शांक्सी प्रांत की लियुशेनयु कोयला खदान में हुए गैस विस्फोट में 90 मजदूरों की मौत हो गई। राष्ट्रपति शी चिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग ने बचाव कार्य और जांच के आदेश दिए हैं।

चीन के शांक्सी प्रांत में एक बड़े कोयला खदान हादसे में अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग अभी भी लापता हैं। यह बीते एक दशन में चीन का सबसे बड़ा कोयला खदान हादसा माना जा रहा है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, यह धमाका शुक्रवार को शांक्सी प्रांत के किनयुआन काउंटी की एक कोयला खदान में हुआ। यह इलाका राजधानी बीजिंग से करीब 520 किमी दूर है। हादसे से पहले खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट जारी किया गया था। इसके कुछ देर बाद जोरदार विस्फोट हो गया।

उस समय खदान के अंदर 247 मजदूर काम कर रहे थे। धमाके के बाद कई मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कई लोग अंदर फंस गए। अब तक 90 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। राहत और बचाव दल लगातार लापता मजदूरों की तलाश कर रहे हैं। हादसे के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बचाव टीमों को आदेश दिया कि वे लापता लोगों को खोजने के लिए हर संभव कोशिश करें। उन्होंने कहा कि हादसे के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

शांक्सी चीन का सबसे बड़ा कोयला उत्पादन करने वाला प्रांत है। हालांकि चीन ने पिछले कुछ सालों में खदानों की सुरक्षा बेहतर करने का दावा किया है।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अधिकारियों से घायलों के इलाज और खोज व बचाव अभियान चलाने में कोई कसर न छोड़ने का आह्वान किया है। साथ ही, उन्होंने दुर्घटना के कारणों की गहन जांच करने और कानून के अनुसार कड़ी जवाबदेही तय करने का भी आदेश दिया।

जिनपिंग ने कहा कि सभी सरकारी विभागों और राज्यों को इस हादसे से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि काम की जगहों पर सुरक्षा नियमों को और मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे बड़े हादसे न हों। उन्होंने यह भी कहा कि चीन में इस समय बारिश का मौसम चल रहा है, इसलिए बाढ़ और दूसरे प्राकृतिक खतरों से बचने के लिए भी तैयारी मजबूत रखी जाए।

सरकारी मीडिया के मुताबिक, चीन के उप प्रधानमंत्री झांग गुओकिंग और कई स्थानीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts