Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

दिल्ली न्यूज : दिल्ली के जहांगीर पुरी में पुरानी दुश्मनी का खूनी अंजाम, 17 साल के लड़के की चाकू से हत्या, आरोपी फरार

Abhyuday Bharat News / Mon, Apr 6, 2026 / Post views : 185

Share:

दिल्ली के जहांगीर पुरी में पुरानी रंजिश के चलते 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

दिल्ली के जहांगीर पुरी इलाके में रविवार शाम को 17 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुरानी दुश्मनी को लेकर हुई लड़ाई ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें युवक को कई बार चाकू मारा गया। गंभीर हालत में उसे बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

रामलीला मैदान में हुआ था हमला

पुलिस के मुताबिक, यह वारदात रविवार शाम करीब 6 बजे जहांगीर पुरी के रामलीला मैदान में हुई। मृतक के भाई हकीम, जो इस घटना के चश्मदीद भी हैं, ने आरोप लगाया कि दिलशाद, इरफान, इमरान और रिजबुल ने मिलकर उनके भाई पर धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में युवक को कई गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी जान चली गई।

पुरानी रंजिश और ईद के विवाद से बढ़ा तनाव

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों परिवारों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि ईद के दौरान हुए झगड़े और निजी रिश्तों से जुड़े विवाद की वजह से तनाव बढ़ गया था, जिसने इस खौफनाक घटना का रूप ले लिया।

रानी बाग में भी हुई थी ऐसी ही वारदात

वहीं, इससे पहले 28 मार्च को दिल्ली के रानी बाग इलाके में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। एक शादी के दौरान दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था, जिसमें बीच-बचाव करने आए एक 17 साल के युवक को चाकू मार दिया गया था। इस घटना में एक लड़के की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts