Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : 'तूफान से पहले की शांति,', अमेरिका फिर करेगा ईरान पर हमला? डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट से हलचल

Abhyuday Bharat News / Sat, May 16, 2026 / Post views : 143

Share:

अमेरिका-इजरायल गठबंधन ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इसके बाद 8 अप्रैल को दोनो पक्षों में अस्थायी सीजफायर हो गया लेकिन समझौते की कोशिशें अब तक नाकाम रही है।

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर रविवार को एक ऐसी पोस्ट की है, जिससे ईरान में फिर से युद्ध शुरू होने की आशंका पैदा हो गई है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह एक सैन्य कमांडर के साथ समुद्र में जहाज पर सवार दिख रहे हैं। ट्रंप की इस तस्वीर के साथ लिखा है कि ये तूफान से पहले की शांति थी। उनके इस पोस्ट के कई मतलब निकाले जा रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप इस तस्वीर में कैप पहन कर एक युद्धपोत के डेक पर खड़े हुए दिख रहे हैं। आसपास समुद्र में तूफान आता दिख रहा है। उनके पीछे एक ईरान का झंडा लगा जहाज दिख रहा हैं। ऐसे में ट्रंप की इस पोस्ट से इस बात की आशंका बढ़ी है कि अमेरिका और इजरायल फिर से ईरान में युद्ध शुरू कर सकते हैं।

अमेरिका कर रहा हमलों की प्लानिंग!

डोनाल्ड ट्रंप कीसोशल मीडिया पर यह पोस्ट ऐसे समय आई है, जब रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ईरान पर जल्दी ही कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। हालिया दिनों में ट्रंप ने कई दफा ये धमकी दी है कि जल्दी समझौता नहीं हुआ तो ईरान के लिए बुरा समय आ जाएगा। ईरान की ओर से किसी भी हमले का कड़ा जवाब देने की बात कही गई है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के खिलाफ सैन्य हमले फिर से शुरू करने के लिए 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी 2.0' की योजना तैयार की है। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरान में अगर जरूरी हुआ तो हमारे पास स्थिति को आगे बढ़ाने यानी हमले तेज करने की योजना मौजूद है।

कई विकल्पों पर चर्चा

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट बताती है किअमेरिका की योजना मेंकई विकल्प रखे गए हैं। इसमें सबसे अहम ईरान के सैन्य और बुनियादे ढांचे पर हवाई हमलों करते हुए दबाव बनाने का है। दूसरा विकल्प में ईरान में विशेष अभियान के लिए सेना उतारना शामिल है। इसके अलावा अमेरिकी सेना खर्ग द्वीप पर कब्जा की योजना भी बना रही है।

अखबार ने दावा किया कि आर्मी के पास प्लान है लेकिन ट्रंप ने अभी तक हमले फिर से शुरू करने का फैसला नहीं किया है।डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को धमकी दे रहेहैं लेकिन साथ ही बातचीत का रास्ता भी खोले हुए हैं। ट्रंप अगर सेना को आदेश देते हैं तो फिर एक बार फिर पश्चिम एशिया में लड़ाई शुरू हो सकती है।

ईरान अपने रुख पर अड़े

अमेरिकी धमकियों पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा है कि हमारी सेना किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है। अमेरिका यह समझ ले कि गलत फैसलों का नतीजा गलत होता है। हम बातचीत के साथ-साथ युद्ध के विकल्प के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts