Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

Madhyapadesh : उफनती नदी के पुल को पार करते बही कारः हादसे में शराब कंपनी के कर्मचारी की मौत, 3 लोग बाल- बाल बचे

Abhyuday Bharat News / Fri, Jul 3, 2026 / Post views : 123

Share:

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में उफनती नदी को पार करने की लापरवाही जानलेवा साबित हुई। तेंदूखेड़ा के पास नदी पर बने एक पुल को पार करते समय एक बुलेरो गाड़ी पानी के तेज बहाव में बह गई। इस दर्दनाक हादसे में गाड़ी चला रहे व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग जैसे-तैसे अपनी जान बचाने में सफल रहे।

दरअसल हादसा उस समय हुआ जब बुलेरो सवार लोग वापस लौट रहे थे। रास्ते में तेंदूखेड़ा के पास नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ और पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। गाड़ी में सवार लोग पुल के ऊपर बह रहे पानी की रफ्तार और गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा पाए। उन्होंने पानी के बीच से ही गाड़ी निकालने का प्रयास किया, लेकिन बीच पुल पर पहुंचते ही बुलेरो नदी के तेज और अनियंत्रित बहाव की चपेट में आ गई और बह गई।

सदर कैंट निवासी रवि पिल्ले की मौत, 3 सुरक्षित

हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान रवि पिल्ले जबलपुर सदर कैंट इलाके के निवासी थे। बताया जा रहा है कि बुलेरो में सवार सभी लोग एक शराब कंपनी से जुड़े हुए थे और काम के सिलसिले में ही दौरे पर निकले थे। गाड़ी के बहते ही उसमें सवार अन्य तीन लोगों ने सूझबूझ दिखाई और समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वर्षाकाल में उफनती नदियों और पुल के ऊपर से बहते पानी को पार करने का जोखिम कतई न उठाएं

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts