Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : दावे 'विश्वगुरु' के, मगर देश में एक परीक्षा ईमानदारी से नहीं करवा सकते; राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 11, 2026 / Post views : 147

Share:

राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक विवाद पर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चार परीक्षाएं ईमानदारी से करवा नहीं पाए और दावे विश्वगुरु के कर रहे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी जी की निगरानी में नीट पेपर लीक हुआ। उन्होंने कहा कि जिस पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो रहा है, वही पीढ़ी हिसाब जरूर करेगी।

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को नीट पेपर लीक विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए बड़ा हमला बोला। राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि नीट, सीबीएसई,एसएससी और आज CUET, चार परीक्षाएं और एक करोड़ बच्चे। एक भी ईमानदारी से नहीं हो पाई। दावे "विश्वगुरु" के, मगर देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते - मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है। जिस पीढ़ी का भविष्य आप बर्बाद कर रहे हैं - वही पीढ़ी आपका हिसाब करेगी।

पीएम मोदी ने नीट पेपर लीक की भी निगरानी की थी: राहुल गांधी

सरकार के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल X पर अपनी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्तिगत रूप से नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक की निगरानी भी की थी। बता दें कि राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से लगातार नीट पेपर लीक और ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं।

राहुल गांधी की यह तीखी प्रतिक्रिया केंद्र सरकार द्वारा आगामी नीट पुनर्परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर सुप्रीम कोर्ट को दिए गए आश्वासन के बाद आई है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से नीट परीक्षा की निगरानी कर रहे हैं। वहीं अब राहुल गांधी ने भी अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा।

बीजेपी हुई हमलावर

नीट पेपर लीक और सीबीएसई की अब राहुल गांधी के बयान के बाद बीजेपी भी हमलावर हो गई है। बीजेपी नेता और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी के तंज पर नसीहत दे डाली। बीजेपी ने नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा अपरिपक्व नेता की तरह बात करते हैं। विपक्ष के नेता ने जिम्मेदारी दिखाने के बजाय सनसनी फैलाने का रास्ता चुना है।

गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- राहुल सनसनीखेज आरोप लगाने के बजाय तथ्य पेश करें

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राहुल गांधी के इस तरह के बेतुके बयान उनकी अपरिपक्वता और गैर-जिम्मेदारी को दर्शाते हैं, जिसके साथ वे भारत के युवाओं से जुड़े हर संवेदनशील मुद्दे को संभालते हैं। विपक्ष के नेता से अपेक्षा की जाती है कि वे तथ्य प्रस्तुत करें, न कि केवल राजनीतिक ध्यान आकर्षित करने के लिए बेतुके और सनसनीखेज आरोप लगाएं।

ऐसे बयान लोकतंत्र को मजबूत नहीं करते; वे जनता के विश्वास को कमजोर करते हैं और लाखों उम्मीदवारों और उनके परिवारों की वास्तविक चिंताओं को तुच्छ बनाते हैं। भारत के युवा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके भविष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर भरोसा करते हैं, न कि राहुल गांधी की बचकानी राजनीति और हर मुद्दे पर उनके लापरवाह बयानबाजी पर।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts