Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

NOIDA NEWS : डंडे से पीट-पीटकर कर कक्षा-3 के छात्र का तोड़ा हाथ, छात्र के कंधे में फ्रैक्चर होने पर उसे चाइल्ड पीजीआई में भर्ती कराया

Abhyuday Bharat News / Tue, Aug 19, 2025 / Post views : 317

Share:

तीसरी कक्षा में शोर मचाना एक छात्र को इतना भारी पड़ गया कि शिक्षक ने गुस्से में आकर उसे डंडे से बुरी तरह पीट दिया। स्वजन का आरोप है कि पिटाई से छात्र इतना डर गया था कि उसने कई दिनों तक शिक्षक की हरकत के बारे में नहीं बताया था।

छात्र के कंधे में फ्रैक्चर होने पर उसे चाइल्ड पीजीआई में भर्ती कराया है। बृहस्पतिवार को छात्र का ऑपरेशन होगा। पिता ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ सेक्टर-39 थाना पुलिस को शिकायत दी है।

मूलरूप से जिला एटा के रहने वाले सचिन राय सदरपुर में किराये के मकान में रहते हैं। उनके परिवार में दो बेटे पीयूष आठ वर्ष और अनमोल सात वर्ष व पत्नी हैं। डेढ़ माह पूर्व उन्होंने कांशीराम प्राथमिक विद्यालय में पीयूष का कक्षा तीसरी में जबकि अनमोल का कक्षा दूसरी में दाखिला कराया था।

सचिन और उनकी पत्नी दोनों सदरपुर के बाजार में झाड़ू लगाकर घर का गुजारा करते हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में दोनों बच्चे स्कूल गए थे। इस बीच पीयूष अपने साथियों के साथ कक्षा में कुछ बात कर रहा था। तभी शिक्षक ने शोर मचाने की बात पर उसे डंडे से बुरी तरह से पीट दिया।

छात्र रोते हुए काफी देर तक दर्द को सहता रहा। दोपहर ढाई बजे करीब घर पहुंचा तो वह पिटाई के डर से चुपचाप सो गया। रोजमर्रा की तरह दंपती ने भी उसकी हालत पर ध्यान नहीं दिया।

पिता का कहना है कि बेटा दूसरे दिन स्कूल जाने से मना करने लगा तो उसने कहा कि वह स्कूल में सीढ़ियों से गिर गया था। तीन-चार दिन बीतने के बाद छोटे बेटे अनमोल ने बताया कि स्कूल में शिक्षक ने पीयूष को डंडे से पीटा था। इसके बाद स्वजन ने कंधे और हाथ में सूजन देखी तो वह गुस्से से लाल हो गए।तुरंत स्कूल गए। वहां प्रिंसिपल संजय कुमार से शिकायत की। जिस पर उन्होंने कहा कि आपको जो करना है, वो कर लो। इसके बाद स्वजन पुलिस के पास पहुंचे और कार्रवाई की गुहार लगाई।

छात्र पीयूष कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहा है। उसको स्कूल में नहीं पीटा गया था।

- संजय कुमार, प्रिंसिपल, कांशीराम प्राथमिक विद्यालय

स्वजन ने चौकी पहुंचकर शिक्षक द्वारा छात्र को डंडे से पीटने की शिकायत दी है। इसकी जांच करा रहे हैं।

-जितेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-39 थाना

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts