Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

बिहार : अचानक पटना साइंस कॉलेज पहुंचे CM सम्राट चौधरी, छात्रों ने घेराव कर बताई अपनी समस्याएं

Abhyuday Bharat News / Sun, Jun 28, 2026 / Post views : 142

Share:

पटना। सीएम सम्राट चौधरी आज रविवार (28,जून) को अचानक पटना साइंस कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया और वहां की शैक्षणिक व्यवस्था के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। हालांकि सीएम सम्राट चौधरी के पटना साइंस कॉलेज पहुंचते ही छात्रों ने उन्हें गाड़ी के सामने ही घेर लिया और सीधे कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को उनसे अवगत कराते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।

छात्रों ने सीएम को बताई अपनी समस्याएं

निरीक्षण के दौरान कई छात्र सीएम सम्राट चौधरी के पास पहुंचे और कॉलेज परिसर में फैली गंदगी, लैब की खराब स्थिति, हॉस्टल की बदहाल व्यवस्था समेत अन्य समस्याओं की जानकारी दी। छात्रों ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर वे पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सीएम ने दिया समाधान का आश्वासन

छात्रों की शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कॉलेज में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की और भविष्य में किए जाने वाले सुधारों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।

कॉलेज और शिक्षा विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कॉलेज प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी ओर से उठाई गई समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में हंगामा, भाजपा युवा नेता ने कार्यपालक सहायक को बनाया बंधंक

Tags :

बिहार

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts