Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : लखनऊ अग्निकांड पर CM योगी का एक्शन, 4 अधिकारियों पर गिरी सस्पेंशन की गाज, जांच के लिए दो सदस्यीय SIT का गठन

Abhyuday Bharat News / Tue, Jun 23, 2026 / Post views : 148

Share:

लखनऊ। राजधानी के एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित अधिकारियों में तीन इंजीनियर और एक फायर अधिकारी शामिल हैं।

सस्पेंड किए गए अधिकारी

गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता, जानकीपुरम
कमलेन्द्र कुमार सिंह, FSSO, इंदिरा नगर
अनिल कुमार, AE
प्रमोद पांडे, जे

जांच के लिए SIT का गठन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भीषण अग्निकांड की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए दो सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया गया है। जिसमें अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, धर्मार्थ एवं संस्कृति विभाग
प्रवीण कुमार और अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन का नाम शामिल है।

SIT को एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई हाई लेवल बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। CM योगी आदित्यनाथ ने अग्निकांड में जान-माल की क्षति और लापरवाही के पहलुओं की गहन जांच कराने के लिए तत्काल SIT गठित करने का आदेश दिया।

जानिए पूरा घटनाक्रम

दोपहर 2:15 बजे: अलीगंज के सेक्टर डी के चार मंजिला कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। पहले लोगों ने आग पर काबू का प्रयास किया।

दोपहर 2:30 बजे: आग को लगातार बढ़ती देख फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई।

दोपहर 3.10 बजे: फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। आग की भयावहता की जानकारी विभाग को दी गई। धीरे-धीरे दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। आग पर काबू का प्रयास शुरू किया गया।

शाम 6:30 बजे: फायर ब्रिगेड की ओर से आग पर काबू पाने और हालात के सामान्य होने की जानकारी दी गई। आग लगने से 15 युवाओं की मौत का मामला सामने आया।

मालिक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। लखनऊ पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र शुक्ला और तुशांक कृष्ण जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी रामकृष्ण उपाध्याय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और मामले में दोषी पाए जाने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts