ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Wed, Jun 24, 2026 / Post views : 110
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे। जहां ‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करने हेतु इन्वेस्टर रोडशो आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
बताया जा रहा है कि रोडशो में उत्तर प्रदेश की तेज़ विकास यात्रा, निवेश की व्यापक संभावनाओं, उद्योग-अनुकूल नीतियों और बेहतर कारोबारी माहौल पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में देश के कई प्रमुख उद्योगपति और कॉर्पोरेट जगत के दिग्गज शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे और राज्य को देश का सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने की दिशा में सरकार की नीतियों को प्रस्तुत करेंगे।
इस दौरान उत्तर प्रदेश के मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, सेक्टोरल पॉलिसीज, एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर पार्क, इलेक्ट्रिक व्हीकल व मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर आदि में यूपी की प्रगति से अवगत कराते हुए निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा। गौरतलब है कि सिंगल विंडो सिस्टम, विशाल भूमि बैंक, स्किल्ड मैनपावर और इन्सेंटिव पॉलिसी के चलते गत 9 वर्षो में यूपी निवेशकों का पसंदीदा जगह बनकर उभरा है।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन