Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

दिल्ली न्यूज़ : कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

Abhyuday Bharat News / Fri, Jun 5, 2026 / Post views : 140

Share:

अपने अनोखे नाम और बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) ने 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर आंदोलन का आह्वान किया है। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) अमेरिका से भारत पहुंच रहे हैं। हालांकि, पहले जारी संदेशों में अभिजीत दीपके ने समर्थकों और युवाओं से एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने की अपील की थी, लेकिन अब उन्होंने अपना कार्यक्रम बदल दिया है। उन्होंने युवाओं से एयरपोर्ट (Airport) पर न आने की अपील करते हुए कहा कि वे सीधे आंदोलन स्थल पर पहुंचें। वह एयरपोर्ट से सीधे निर्धारित स्थान पर पहुंचेंगे और वहीं समर्थकों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने नई लोकेशन की जानकारी भी साझा की है और समर्थकों से समय पर वहां पहुंचने का आग्रह किया है।

एयरपोर्ट मत आइए

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके भारत आगमन को लेकर इतना बड़ा उत्साह देखने को मिलेगा। वीडियो संदेश में अभिजीत दीपके ने कहा, “मैं देख रहा हूं कि आप सब एयरपोर्ट आने के लिए तैयार हैं। मुझे नहीं लगा था कि इतना बड़ा रिस्पॉन्स आएगा। इसलिए मैं आप सबसे निवेदन करता हूं कि कृपया एयरपोर्ट न आएं।” उन्होंने आगे कहा कि उनकी वजह से किसी भी यात्री, आम नागरिक या प्रशासन को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसी कारण उन्होंने समर्थकों से एयरपोर्ट पर भीड़ न लगाने और सीधे निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में दीपके ने कहा, “मैं आप सबसे अपील करता हूं कि मैं एयरपोर्ट से सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट जाऊंगा। तब तक आप सभी लोग पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचिए। एयरपोर्ट पर मत आइए। हमें इस बात का ध्यान रखना है कि हमारी वजह से किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि सभी समर्थक निर्धारित स्थान पर एकत्रित हों, जहां से आवश्यक अनुमति लेने के बाद जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। दीपके ने अपने समर्थकों से कानून-व्यवस्था का पालन करने और आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील भी की।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर है प्रदर्शन

CJP के संस्थापक ने परीक्षा संबंधी कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधानके इस्तीफे की मांग के समर्थन में 6 जून को भारत लौटने और दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा की थी। वर्तमान में अमेरिका में रह रहे दीपके ने कुछ दिन पहले Instagarm पर वीडियो जारी कर छात्रों और समर्थकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की थी। हालांकि, अब उनके कार्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पहले जहां समर्थकों से एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए पहुंचने का आह्वान किया गया था, वहीं अब दीपके ने नया वीडियो जारी कर लोगों से एयरपोर्ट न आने की अपील की है।

एयरपोर्ट से संसद मार्ग थाना, फिर जंतर-मंतर

केवल एयरपोर्ट पर समर्थकों से मुलाकात के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। पहले जारी वीडियो के अनुसार, दीपके 6 जून की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे संसद मार्ग थाने जाएंगे और वहां से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे। अनुमति मिलने के बाद आंदोलन शुरू किया जाएगा। दीपके ने यह भी कहा है कि उन्हें भारत लौटने पर अपनी गिरफ्तारी की आशंका है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें इस संबंध में आशंकाएं हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा चिंता उन्हें अपने परिवार को मिल रही कथित धमकियों को लेकर है। उन्होंने कहा, “यह फैसला मेरा था, मेरे परिवार का नहीं। मेरे परिवार को इस मामले में नहीं घसीटा जाना चाहिए।” दीपके के अनुसार, उनके परिजनों को निशाना बनाया जाना गलत है और उन्हें इससे दूर रखा जाना चाहिए। 

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts