Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS : मनरेगा पर कांग्रेस की नई कमेटी का ऐलान, 10 जनवरी से शुरू होगा ‘संग्राम’

Abhyuday Bharat News / Sun, Jan 4, 2026 / Post views : 248

Share:

'मनरेगा बचाओ संग्राम' के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस ने आंदोलन की निगरानी के लिए अजय माकन के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई है। कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के नए कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। 

मनरेगा कानून का नाम बदलकर अब VB-G RAM G हो गया है। इसके विरोध में कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ आंदोलन करने का ऐलान किया है। इसकी निगरानी के लिए अजय माकन की अध्यक्षता में एक कॉर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है। इसमें जयराम रमेश, प्रियांक खरगे, संदीप दीक्षित, उदित राज और अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।  10 जनवरी से कांग्रेस का मनरेगा बचाओ अभियान चलेगा। 

कांग्रेस का आरोप है कि नया VB-G RAM G एक्ट मनरेगा की आत्मा को खत्म कर रहा है, जिससे काम का अधिकार अब कानूनी हक नहीं रहेगा। इसके साथ ही इस योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने को भी पार्टी ने बड़ा मुद्दा बनाया है। मनरेगा बचाओ अभियान के कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के नए कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरें, पंचायत से पार्लियामेंट तक यह आंदोलन चलेगा। 

कमेटी में ये 9 लोग शामिल

  1. अजय माकन- संयोजक

  2. जयराम रमेश

  3. संदीप दीक्षित

  4. उदित राज

  5. प्रियांग खरगे

  6. डी अनसूया सीताक्का

  7. दीपिका पांडेय सिंह

  8. सुनील पवार

  9. मनीष शर्मा

VB-G RAM G बन चुका है कानून

वीबी-जी राम जी का पूरा नाम ‘विकसित भारतगारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण ( Viksit Bharat Guarantee for Rozgar And Mission Gramin) है। मनरेगा कानून की जगह इसे नया नाम दिया गया है।  पिछले साल दिसंबर में इसे संसद से पास किया गया। कुछ दिन बाद राष्ट्रपति ने भी इसे मंजूरी दे दी। इसके बाद यह अब यह कानून बन चुका है। 

इस योजना का मकसद 2047 तक देश को एक ‘विकसित राष्ट्र’ बनाना है।  यह योजना गांवों में रोजगार देने के साथ-साथ वहां आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए लाई गई है। इस योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है। संसद में इसको लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ।  बावजूद इसके यह बिल अब कानून बन चुका है। कांग्रेस अभी भी इसके खिलाफ है। 

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts