Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

छत्तीसगढ़ : नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

Abhyuday Bharat News / Tue, Jun 30, 2026 / Post views : 141

Share:

रायपुर। रायपुर के नकटी गांव में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे। उन्होंने मुलाकात कर लोगों की पीड़ा को सुना और प्रशानसिक कार्यप्रणाली की कड़ी निंदा की। इस दौरान कई महिलाओं का दर्द भी छलका।

कांग्रेस आपके साथ खड़ी है : दीपक बैज  

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने परिवारों से घर टूटने घटना के समय मौके पर नहीं पहुंच पाने पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि रात को करीब 10.30 बजे जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने पप्पू बंजारे को मौके पर भेजा था। पूरे इलाके को भारी पुलिस बल ने घेर रखा था। कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में इस मुद्दे को उठाया गया था। उन्होंने प्रभावित परिवारों से कहा कि उनके घर टूटने का दुख कांग्रेस पार्टी को भी है और वे इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करती है। घर टूट गया तो क्या हुआ, घर दोबारा बनेगा, कांग्रेस आपके साथ हर लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विधायक और अधिकारियों के लिए आवास बनाने की तैयारी कर रही है, लेकिन इसके लिए गरीबों के घर उजाड़ना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी का सारी तोड़कर विधायक का घर नहीं बनना चाहिए।   

राजनीति करने नहीं आए हैं, आप जिसे चाहें वोट दें… : प्रदेश अध्यक्ष बैज

दीपक बैज ने कहा कि यहां कांग्रेस राजनीति करने नहीं आई है, बल्कि प्रभावित लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में लोगों के घर तोड़े जा रहे हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल में किसी का घर नहीं तोड़ा गया।

विधानसभा में कांग्रेस उठाएगी नकटी गांव का मुद्दा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने परिवारों से कहा कि 13 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में कांग्रेस नकटी गांव का मुद्दा प्रमुखता से उठाएगी। साथ ही कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर और राज्यपाल से भी मुलाकात करेगा। यदि समाधान नहीं निकला तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन और प्रदर्शन करेगी।   

विधायक और सांसद से होना चाहिए सवाल : बैज

उन्होंने भाजपा विधायक अनुज शर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चाहते तो यह कार्रवाई रुक सकती थी। बैज ने कहा कि दोनों जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगा जाना चाहिए कि प्रभावित परिवारों के घर क्यों नहीं बचाए गए। साथ ही उन्होंने रायगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी विकास परियोजनाओं के नाम पर बड़ी संख्या में मकान तोड़े गए और लाखों पेड़ काटे गए।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रभावित परिवारों से चर्चा करने के बाद राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप है कि प्रशासन ने गरीब परिवारों के घरों को तोड़ गया है, जबकि प्रभावशाली लोगों के मकानों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बघेल ने मांग की कि जिन लोगों के घर तोड़े गए हैं, उन्हें मकानों का पूरा मुआवजा दिया जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों की आजीविका के नुकसान की भी भरपाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पहले प्रभावित लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए थी और उसके बाद ही किसी तरह की कार्रवाई करनी चाहिए थी।

पूर्व CM बघेल ने कहा- गरीबों को बुलोडजर से दिखाई ताकत

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नकटी गांव में हुई कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे मामले पर ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा हुई है और सभी प्रभावित लोगों की बात सुनी गई है। उनका आरोप है कि प्रशासन ने गरीब परिवारों के घरों को निशाना बनाया, जबकि प्रभावशाली लोगों के मकानों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।


पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सरकार ने गरीबों पर बुलडोजर चलाकर अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया है। बघेल ने भाजपा नेताओं बृजमोहन अग्रवाल और अनुज शर्मा का नाम लेते हुए कहा कि वह पहल करते तो किसी का घर नहीं टूटता। उन्होंने कहा कि गांव के आसपास मौजूद सभी अवैध कब्जों पर भी समान रूप से कार्रवाई की जाए।

Tags :

छत्तीसगढ़ न्यूज़

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts