Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

दिल्ली न्यूज़ : दिल्ली रेप-मर्डर का आरोपी नपुंसक निकला: बोला-रेप की कोशिश की, नहीं कर सका तो मार डाला।

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 25, 2026 / Post views : 131

Share:

दक्षिण दिल्ली में 11 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने कैब ड्राइवर बाशु कुमार (Bashu Kumar) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना से जुड़े कई पहलुओं के बारे में जानकारी दी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी कुछ समय पहले बिहार से दिल्ली लौटा था। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है और मामले में उपलब्ध सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की मेडिकल जांच भी कराई है। आरोपी ने पूछताछ में खुद को नपुंसक बताया था और मेडिकल जांच रिपोर्ट में भी इससे जुड़ी बात सामने आने का दावा किया गया है। वहीं, आरोपी के परिवार की ओर से उसके दो बेटों के होने की जानकारी सामने आई है, जिनकी उम्र करीब 4 साल और 6 महीने बताई जा रही है। ऐसे में मेडिकल जांच की गुत्थी उलझ रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट को केस की आगे की कार्रवाई में शामिल किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, घटना 22 जून तड़के छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास हुई, जहां बच्ची अपने परिवार के साथ सो रही थी। जांच अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी कैब ड्राइवर ने बच्ची को कार में बैठाने के बाद उसे घुमाने और वापस घर छोड़ने का झांसा दिया। पुलिस का कहना है कि कार में बैठने के बाद बच्ची फिर से सो गई, जिसके बाद आरोपी उसे कथित तौर पर करीब 10 से 12 किलोमीटर दूर फतेहपुर बेरी और मंडी रोड क्षेत्र की ओर ले गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि उसने बच्ची को डराया-धमकाया था ताकि वह शोर न करे। मामले में पुलिस आरोपी के बयान, घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

हत्या कर शव पत्थरों के नीचे छिपाया

जांच के मुताबिक, आरोपी बच्ची को कथित तौर पर कार से एक सुनसान इलाके की ओर ले गया, जहां उसकी हत्या किए जाने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी ने शव को छिपाने की कोशिश की। मामले में पुलिस घटनास्थल, तकनीकी साक्ष्यों और आरोपी के बयानों की जांच कर रही है। घटना के समय बच्ची अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने परिवार के पास कार खड़ी की और कुछ समय बाद बच्ची को अपने साथ ले गया। पुलिस के अनुसार, जब कार वहां से जाने लगी तो बच्ची के पिता को घटना का पता चला और उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी कथित तौर पर वहां से निकल गया।

पुलिस CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में केवल इतना पता था कि वारदात में इस्तेमाल वाहन की नंबर प्लेट पीले रंग की थी। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच टीम ने वाहन की आवाजाही वाले रास्तों को ट्रैक किया और आरोपी के रूट की पहचान की। पुलिस का कहना है कि इसी जांच के आधार पर कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आने का दावा किया गया है कि घटना के बाद आरोपी अपने गुरुग्राम स्थित किराए के कमरे पर गया, कपड़े बदले और कुछ घंटों बाद दोबारा काम पर निकल गया।

बिहार में भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

पुलिस के अनुसार, आरोपी बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है और पिछले करीब पांच वर्षों से दिल्ली-NCR में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ बिहार में हत्या के प्रयास समेत 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच के मुताबिक, आरोपी पहले सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था और बाद में कैब चलाने लगा। पुलिस मामले में उसके पुराने रिकॉर्ड, वर्तमान घटना और अन्य पहलुओं को जोड़कर जांच कर रही है। मेडिकल जांच और पारिवारिक जानकारी को लेकर भी सवाल उठे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में खुद को नपुंसक बताया था और मेडिकल जांच रिपोर्ट में भी इससे जुड़ी बात सामने आने का दावा किया गया है। वहीं, आरोपी के परिवार की ओर से उसके दो बेटों के होने की जानकारी सामने आई है, जिनकी उम्र करीब चार साल और छह महीने बताई जा रही है। ऐसे में मेडिकल जांच की गुत्थी उलझा रही है।

दिल्ली पुलिस कैब कंपनियों को भेजेगी नोटिस

दिल्ली पुलिस अब आरोपी कैब ड्राइवर से जुड़े कैब एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म्स से भी जानकारी जुटाने की तैयारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी किन-किन कैब कंपनियों से जुड़ा था, उसकी नियुक्ति प्रक्रिया, दस्तावेजों के सत्यापन और बैकग्राउंड वेरिफिकेशन से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी। इसके लिए संबंधित कंपनियों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आरोपी को कैब सेवा से जोड़ने से पहले कंपनी की ओर से निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया गया था या नहीं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में अपहरण, यौन अपराध और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इसके अलावा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक अलग मामला भी दर्ज किया है। यह मामला गिरफ्तारी के दौरान कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनने की कोशिश करने के आरोप से जुड़ा है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts