Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

Nautapa 2026: : नौतपा के 9 दिनों में भूलकर भी न करें ये 9 काम, हो सकता है भारी नुकसान

Abhyuday Bharat News / Tue, May 19, 2026 / Post views : 184

Share:

ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से नौतपा का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दौरान किए गए दान-पुण्य और सूर्य उपासना का फल कई गुना बढ़ जाता है।

ग्रहों के राजा सूर्य देव 25 जून 2026 को रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसके साथ ही नौतपा शुरू हो जाएगा. इसके 9 दिन बाद यानी 2 जून 2026 को नौतपा खत्म होगा, लेकिन इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मान्यता है कि नौतपा के 9 दिनों में कुछ कामों को करने से बचना चाहिए, अन्यथा व्यक्ति को भारी नुकसान हो सकता है. साथ ही शारीरिक व मानसिक हानि भी हो सकती है. चलिए जानते हैं नौतपा में वर्जित कामों के बारे में.

नौतपा में क्या-क्या नहीं करना चाहिए?

  • शादी, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों को नौतपा में करने से बचना चाहिए, अन्यथा व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान रहता है.

  • इस दौरान किसी भी नए काम की शुरुआत करना अशुभ माना जाता है.

  • नौतपा के 9 दिन दोपहर के समय सोने से बचना चाहिए, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है.

  • नौतपा में तामसिक भोजन और मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए. साथ ही इस दौरान बैंगन न खाने की सलाह दी जाती है.

  • इस दौरान काले, नीले और अन्य गहरे रंग के कपड़ों को पहनने से भी बचना चाहिए, अन्यथा तबीयत खराब हो सकती है.

  • जो लोग नौतपा के 9 दिन ज्यादा तेल-मसाले या गरम भोजन करते हैं, उन्हें पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. साथ ही पितृ दोष लग सकता है.

  • जो लोग नौतपा में तेल मालिश करवाते या करते हैं, उन्हें सिरदर्द और चक्कर आदि समस्याएं परेशान कर सकती हैं.

  • नौतपा में लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना चाहिए.

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नौतपा में कोयला और लकड़ी से बनी चीजों को दान में देने से बचना चाहिए, अन्यथा आपके साथ कोई अशुभ घटना घट सकती है. साथ ही इन्हें खरीदने से बचें.

हर साल ज्येष्ठ माह में नौतपा लगता है, जिसमें 9 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ती है। माना जाता है कि, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा की शुरुआत होती है। यह अवधि साल के सबसे गर्म और प्रभावशाली दिनों में गिनी जाती हैं। कहते हैं कि, इन दिनों सूर्य पृथ्वी के सबसे पास होते हैं, इसलिए उनके तप का अधिक प्रभाव देश-दुनिया व प्रकृति पर देखने को मिलता है। 2026 में नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। लगभग 9 दिनों तक चलने वाली यह अवधि न सिर्फ गर्मी का चरम दिखाती है, बल्कि इसे वर्षा ऋतु के आगमन का संकेत भी माना जाता है। आइए जानते हैं कि, इस समय क्या करना चाहिए।

जल और शीतल वस्तुओं का दान करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नौतपा में सभी को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। आप जल, सत्तू, छाता, मिट्टी के घड़े से लेकर अन्य ठंडी वस्तुओं का दान कर सकते हैं। इससे सूर्य दोष कम होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

सूर्य देव की पूजा करें
नौतपा सूर्य की उपासना के लिए बेहद शुभ समय होता है। इस अवधि में रोज सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें और उनकी पूजा करें। इससे ऊर्जा, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य में सुधार होता है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts