Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सर्वांगीण विकास का भ्रम : जब खेल के मैदान मौन हो जाते हैं, तब शिक्षा अधूरी रह जाती है

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : हमजा के जनाजे में पहुंचा खूंखार सलाउद्दीन, AK-47 और अत्याधुनिक हथियारों से हिफाजत कर रहे थे आतंकी

Abhyuday Bharat News / Sat, May 23, 2026 / Post views : 103

Share:

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और वांटेड आतंकी अर्जुनमंद गुलजार उर्फ ​​हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में अज्ञात बंदूकधारियों ने उसकी हत्या कर दी थी। आतंकी हमजा बुरहान को इस्लामाबाद में दफनाया गया।उसके जनाजे में भारत का मोस्ट वॉन्टेड और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का चीफ सैयद सलाउद्दीन खुद मौजूद था। इसके अलावा, प्रमुख आतंकी संगठन अल-बदर का टॉप कमांडर और चीफ बख्त जमीन खान भी हमजा को अंतिम विदाई देने पहुंचा था।

इस्लामाबाद में हुए जनाजे के दौरान आतंकियों के पास AK-47 और आधुनिक हथियार दिखाई दिए। हमजा को हाल ही में मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया था।

हिजबुल मुजाहिद्दीन चीफ सैयद सलाउद्दीन और अल-बद्र प्रमुख बख्त जमीन खान समेत कई बड़े आतंकवादी हमजा बुरहान के नमाज ए जनाजा में पहुंचे। आतंकी हमजा बुरहान को इस्लामाबाद में दफनाया गया। उसके नमाज-ए-जनाजा के दौरान भारी सुरक्षा देखने को मिली। जनाजे में मौजूद आतंकियों के पास AK-47 और कई अत्याधुनिक हथियार दिखाई दिए। अल-बदर चीफ बख्त जमीन खान की सुरक्षा में तैनात आतंकी पूरी तरह हथियारों से लैस थे। इससे साफ दिखा कि आतंकी संगठनों में अज्ञात हमलावरों का खौफ बना हुआ है।

हमजा बुरहान सिर्फ एक आतंकी नहीं था, बल्कि ISI के लिए बेहद अहम मोहरा माना जाता था। वह POK में कई आतंकी लॉन्चिंग पैड चला रहा था। इन कैंपों में आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती थी और उनका ब्रेनवॉश किया जाता था। हमजा मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रत्नीपोरा इलाके का रहने वाला था।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, वह लंबे समय से भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों में शामिल था। उसका पूरा नाम अरजमंद गुलजार डार उर्फ डॉक्टर था। वह आतंकी संगठन अल-बदर का टॉप कमांडर था। दक्षिण कश्मीर में युवाओं को कट्टरपंथ की तरफ धकेलने और आतंकी संगठनों में भर्ती कराने में उसकी बड़ी भूमिका बताई जाती थी।

बताया जाता है कि करीब 7 साल पहले वह वैध दस्तावेजों के जरिए पाकिस्तान गया था। वहां उसने अल-बदर संगठन जॉइन किया और बाद में उसका ऑपरेशनल कमांडर बन गया। पाकिस्तान में बैठकर वह कश्मीर में आतंकियों की भर्ती, फंडिंग और हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क चला रहा था।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने उसे लंबे समय से मोस्ट वांटेड लिस्ट में रखा हुआ था। भारत के गृह मंत्रालय ने 2022 में उसे आधिकारिक तौर पर आतंकवादी घोषित किया था। गृह मंत्रालय के मुताबिक, वह पुलवामा और दक्षिण कश्मीर में आतंक फैलाने, युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल करने और आतंक के लिए फंड जुटाने में सक्रिय था।

हमजा मुजफ्फरबाद में एक औद्योगिक परिसर से अपना पूरा नेटवर्क चलाता था, जिसे ‘माचिस फैक्ट्री’ कहा जाता है। यहां हमजा अल-बराक के पूर्व कमांडर फारूक कुरैशी के साथ मिलकर कश्मीर घाटी में ड्रग्स की तस्करी, जाली नोटों का रैकेट और हथियारों की सप्लाई का काला कारोबार कर रहा था।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts