Sat, 20 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

भारत और रूस मिलकर बनाएंगे छोटे और हाइपरसोनिक ब्रह्मोस वेरिएंट, यह कैसे साबित हो सकता है गेम-चेंजर?

कर्क राशि के जातकों को वापस मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानिए अपना राशिफल …

फादर्स डे पर डायबिटीज पापा के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी खजूर dryfruits लड्डू, जानें आसान रेसिपी

किरोड़ी बाबा का बड़ा खुलासा: मेरी सरकार में ही हो रही साजिश, ACB दफ्तर पहुंचकर मंत्री ने खोला राज

24 जून से तीन दिन की हड़ताल पर रोडवेज-पनबस और पीआरटीसी कर्मी, पंजाब में बस सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

MPPSC मेंस परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी: 17 अगस्त से होगी मुख्य परीक्षा, 12 शहरों में होंगे एग्जाम सेंटर

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले सैफ का एनकाउंटर; पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का कनेक्शन निकला

‘कार्रवाई की बजाय हो रही लीपापोती’, मुजफ्फरपुर अग्निकांड को लेकर नीतीश कुमार से मिले डॉ. एलबी सिंह

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना: उत्तराखंड के 6 हजार कर्मचारियों और 900 नियोक्ताओं को मिले 24 करोड़

पीतांबरा पीठ पहुंचे UP के सीएम योगी आदित्यनाथ: मां बगलामुखी देवी के किए दर्शन

सूचना

झारखण्ड न्यूज़ : RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले सैफ का एनकाउंटर; पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का कनेक्शन निकला

Abhyuday Bharat News / Sat, Jun 20, 2026 / Post views : 7

Share:

रांची स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस (RSS) कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले सैफ का एनकाउंटर हुआ है। आरोपी सैफ पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश की थी। इसके बाद रांची पुलिस ने सैफ का एनकाउंटर किया। सैफ के पैर में गोली लगी है। उसे दोबारा गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि 16 जून की रात करीब 11:35 बजे रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में RSS कार्यालय को निशाना बनाकर पेट्रोल बम से हमला किया गया था। हमलावरों ने कार्यालय पर दो पेट्रोल बम फेंके थे। इनमें से एक बम मुख्य गेट के बाहर मिला। जबकि दूसरा कार्यालय की छत पर फेंका था। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था। आरोपियों के पेट्रोल बम से हमले वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया था।

आरएसएस पर बम से हमला होने के बाद पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय हो गईं थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी रांची और दो आरोपी लोहरदगा जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात से ठीक पहले पेट्रोल बम तैयार किए थे। वे पेट्रोल बम बनाना सीख रहे थे और इस तरह के विस्फोटक तैयार करने में पूरी तरह प्रशिक्षित नहीं थे। पुलिस ने उनके कब्जे से पेट्रोल बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा सामान भी बरामद किया है।

बाथरूम जाने का बहाना बनाकर भागा, एनकाउंटर के बाद पकड़ाया

मामले में आरोपी सैफ को कोतवाली थाने में रखा था। गुरुवार देर रात उसने बाथरूम जाने का बहाना बनाकर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश के लिए तत्काल अभियान शुरू किया। रांची पुलिस ने आरोपी को ट्रेस करते हुए माण्डर टोल प्लाजा क्षेत्र के पास घेराबंदी की। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने एक जवान का हथियार छीनने और पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान चली गोली में आरोपी सैफ घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का कनेक्शन निकला

 जांच एजेंसियों ने इस पूरे मामले में कई अहम खुलासे भी किए हैं। हमले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का कनेक्शन निकला है। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपियों की भर्ती सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े लोगों द्वारा की गई थी। इसके अलावा हमले से पहले RSS कार्यालय की रेकी किए जाने की बात भी सामने आई है। इस हमले के पीछे कथित तौर पर शहजाद भट्टी मॉड्यूल की भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि एजेंसियों ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मामले में कई अहम खुलासे…

  • गिरफ्तार तीनों आरोपियों में से एक आरोपी करीब 6 महीने तक दुबई में रहा था। जहां वह एक आपराधिक मामले में जेल भी जा चुका है।

  • जांच एजेंसियों के अनुसार, दुबई में रहने के दौरान आरोपी के पाकिस्तान की ISI और शहजाद भट्टी मॉड्यूल से संपर्क होने की बात सामने आई है।

  • राणा साहब नाम के एक हैंडलर ने आरोपियों को पेट्रोल बम बनाने का वीडियो भेजा था। उसी वीडियो को देखकर आरोपियों ने पेट्रोल बम तैयार किया।

  • जांच में यह भी सामने आया है कि शहजाद भट्टी मॉड्यूल के तार झारखंड से भी जुड़े हुए पाए गए हैं।

  • जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और इसके अन्य संभावित कनेक्शनों की गहन जांच-पड़ताल कर रही हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts