Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

सूचना

Nautapa 2026: : 25 मई से शुरु हो चुका एक्स्ट्रीम हीट , बढ़ता तापमान आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

Abhyuday Bharat News / Tue, May 19, 2026 / Post views : 121

Share:

बढ़ता तापमान आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप उन तमाम उपायों को अपनाएं जो आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं।

Jaane nautapa se bacahv ke liye kya karna chahiye

‘नौतपा’ यानी गर्मी से तपाने वाले नौ दिन शुरू हो चुके हैं। अधिकतम तापमान वाले नौ दिनों को संदर्भित करने वाली यह देसी भारतीय टर्म है। 25 मई से शुरु हो चुका एक्स्ट्रीम हीट के ये दिन 3 जून तक रहने वाले हैं। इस दौरान गर्मी इतनी ज्यादा हो सकती है कि उसका असर सेहत पर नजर आने लगा है। अगर इस मौसम में भी हर रोज़ बाहर निकलना आपकी मजबूरी है, तो आपको अपनी सेहत पर बहुत ध्यान देना होगा। हेल्थ शॉट्स पर हम आपकी मदद करने के लिए 9 सेफ्टी टिप्स साझा कर रहे हैं।

पहले जानें नौतपा क्या है (Nine days of extreme hot weather)

हालांकि, आपमें से बहुत से लोग इससे अनजान होंगे, और सोच रहे होंगे आखिर नौतपा (Nautapa 2024) क्या है? और इस दौरान इतनी गर्मी (Hot weather) क्यों होती है? तो आज हेल्थ शॉट्स आपके इसी सवाल का जवाब लेकर आया है, तो चलिए जानते हैं नौतपा के बारे में सब कुछ।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार इन दिनों सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, जिसकी वजह से बेहाल कर देने वाली गर्मी पड़ती है। सूर्य इस नक्षत्र में 15 दिनों तक रहते हैं, परंतु शुरू के 9 दिन भीषण गर्मी पड़ती है। इसलिए इन नौ दिनों को नौतपा कहा जाता है।

भारतीय मौसम विज्ञान की भाषा में भी इन 9 दिनों को नौतपा कहा गया है। माना जाता है कि इन 9 दिनों में सूर्य जितना ज्यादा तपता है, जितनी ज्यादा लू चलती है, वर्षाकाल उतना ही अच्छा होता है। नौतपा में जब भीषण गर्मी पड़ती है, तो खेतों में विचरने वाले जहरीले जीव जंतु और कीड़े भी खत्म हो जाते हैं। इस प्रकार इसे खेती के लिए अच्छा माना जाता है।

Heat syncope aka fainting

जानें इस स्थिति से बचाव के लिए क्या करना चाहिए (How to deal with extreme hot weather)

1. डाइट मैनेजमेंट

दही, मक्खन, तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, गुलाब की पंखुड़ियों का जैम (गुलकंद), तोरई और प्याज जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें। यह सभी खाद्य पदार्थ आपकी बॉडी को गर्मी से लड़ने के लिए तैयार करते हैं। वहीं बिना कुछ खाए-पिए घर से बाहर निकलने से बचें। खाली पेट गर्मी अधिक असर करती है।

2. हाइड्रेशन मेंटेन करें

नारियल पानी, जलजीरा (जीरा आधारित ड्रिंक), नींबू पानी, छाछ, आम का रस, बेल का रस, और ग्रीन टी पीकर हाइड्रेटेड रहें। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है, क्युकी इससे शरीर पर गर्मी का प्रभाव कम हो जाता है।

3. बाहर निकलते हुए शरीर को ढक कर रखें

नौतपा के दौरान अपने शरीर को सीधी धूप के संपर्क में आने से बचाएं। अपनी आंखों को धूप से बचाने के लिए सनग्लासेज लगाएं, वहीं बाल एवं चेहरे के लिए टोपी पहने। इसके अलावा अपने हाथों को कवर करने के लिए पूरे बाजू का कपड़ा पहने, इसके अलावा गर्दन को स्टॉल की मदद से कवर करना न भूलें।

4. कॉटन के ढीले कपड़े पहनें

सूती जैसे मुलायम और सांस लेने वाले कपड़े पहनें जो पसीने को अवशोषित करते हों, वहीं इन कपड़ों से हवा पास होने से आपका शरीर भी ठंडा रहता है। पूरे शरीर का हल्का सूती कपड़ा गर्मी के प्रभाव को कम करने के साथ ही आपके शरीर को सन टैनिंग से भी बचाता है।

5. हीटस्ट्रोक से सावधान रहें

गर्मी में हीट स्ट्रोक की समस्या बेहद गंभीर मानी जाती है। वहीं कई बार यह लोगों के लिए जानलेवा साबित हो चुकी है। यदि आप हीटस्ट्रोक के लक्षणों का अनुभव करती हैं, तो अपने पैरों के तलवों पर प्याज का रस लगाएं या कुचले हुए प्याज को रगड़ें। स्थिति बिगड़ने पर फौरन डॉक्टर की सलाह लें।

6. मेंहदी अप्लाई करें

प्राचीन समय की परंपरा के अनुसार, नौतपा के दौरान महिलाएं अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाती थीं, क्योंकि मेहंदी की तासीर ठंडी होती है। साथ ही सिर पर मेहंदी या चंदन का लेप लगाना भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इनमें कूलिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है, इस प्रकार ये हाथ एवं पैरों के तलवे से हीट को बाहर की ओर खींचने में मदद करते हैं।

henna

7. इन खाद्य पदार्थों से रखें परहेज

गर्मी के मौसम में पाचन क्रिया अधिक संवेदनशील होती है, ऐसे में स्वस्थ एवं हल्के खाद्य पदार्थ लेने चाहिए। साथ ही इसका अधिक ख्याल रखना चाहिए। तैलीय या मसालेदार भोजन से बचें, मिर्च का उपयोग कम करें, और गर्म खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें। बासी भोजन न खाएं साथ ही प्रयाप्त मात्रा में साफ पानी पिएं।

8. टेंपरेचर मैनेजमेंट

सामान्य वातावरण में रहने के बाद अचानक अत्यधिक गर्मी के संपर्क में आने से बचें, और सामान्य तापमान बनाए रखें। इसके लिए खानपान पर ध्यान देने के साथ ही बॉडी की एक्टिविटी और घर के अंदर के तापमान को मैनेज करना भी जरूरी है।

9. बहुत ठंडे पानी से परहेज करें

बर्फ का या फ्रिज में रखा ठंडा पानी पीने से बचें। यदि आप शीतल पानी का आनंद लेना चाहते हैं, तो इसके बजाय, इन दिनों मिट्टी के बर्तन में रखा पानी पिएं। मिट्टी का पानी ठंडा होने के साथ-साथ इसमें कई खास पोषक तत्वों की गुणवत्ता भी जुड़ जाती है, जिससे कि इसे गर्मी के मौसम में अधिक फायदेमंद माना जाता है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts