Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : पहले जयशंकर फिर अजीत डोभाल, ब्रिटेन के NSA की भारत में ताबड़तोड़ बैठकें, किन मुद्दों पर हुई बात?

Abhyuday Bharat News / Fri, Apr 24, 2026 / Post views : 152

Share:

भारत-ब्रिटेन रणनीतिक डायलॉग में शामिल होने के लिए ब्रिटेन के NSA जोनाथन पॉवेल भारत के दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंंने विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारत के NSA अजीत डोभाल से मुलाकात की। उन्होंने दोंनो नेताओं से सुरक्षा के मुद्दे पर बात की।

नई दिल्ली: ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोनाथन पॉवेल भारत-ब्रिटेन रणनीतिक डायलॉग में शामिल होने के लिए नई दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ कई मीटिंग की। जोनाथल पॉवेल ने पहले भारत के विदेश मंत्री जयशंकर से वैश्विक सुरक्ष मुद्दों पर बात की, इसके बाद एनएसए अजीत डोभाल के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं के बीच भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

ब्रिटेन के एनएसए जोनाथन पॉवेल ने गुरुवार को भारत के विदेश मंत्री से मुलाकात की। एस जयशंकर ने मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की। उन्होंने लिखा- आज दोपहर नई दिल्ली में ब्रिटेन के एनएसए जोनाथन पॉवेल से मिलकर खुशी हुई। हमारी चर्चा क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा मुद्दों के साथ-साथ बढ़ते भारत-ब्रिटेन सहयोग पर केंद्रित थी।'

विदेश मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बड़े स्तर पर बातचीत की, जिसमें रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना भी शामिल था। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर भी अपने विचार शेयर किए।

भारत-ब्रिटेन विजन 2035 को मिल चुकी है मंजूरी

  • भारत और ब्रिटेन के प्रधानमंत्रियों ने 24 जुलाई 2025 को लंदन में अपनी मीटिंग के दौरान नए 'भारत-ब्रिटेन विजन 2035" को मंजूरी दी। यह एक नई साझेदारी की पूरी क्षमता को अनलॉक करने की उनकी साझा प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करता है। दोनों देशों के बीच जो यह समझौता हुआ, वह भविष्य पर केंद्रित है।

  • इसके साथ ही यह दोनों देशों के आपसी विकास और खुशहाली के लिए मिलकर काम करने और तेजी से बदलते वैश्विक बदलाव के समय में एक खुशहाल, सुरक्षित और सस्टेनेबल दुनिया बनाने के इरादे को दिखाता है।

  • यह साझेदारी 2035 तक भारत-ब्रिटेन के संबंध को फिर से तय करेंगी, जिससे दोनों देशों को बदलाव लाने वाले मौके और ठोस फायदे मिलेंगे।

  • भारत-ब्रिटेन विजन 2035 में साफ रणनीतिक लक्ष्य और माइलस्टोन तय किए गए हैं, जो भविष्य में लगातार सहयोग और नवाचार के लिए रास्ता दिखाते हैं।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts