Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

MUNGELI NEWS : महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब- शिव आराधना महोत्सव के द्वितीय दिवस पूजन हेतु लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़

Abhyuday Bharat News / Mon, Feb 16, 2026 / Post views : 191

Share:

माण्डूक्य ऋषि की तपःस्थली श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित त्रिदिवसीय शिव आराधना महोत्सव के द्वितीय दिवस श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे दिन और रात्रि में द्वीप क्षेत्र शिवमय वातावरण से गुंजायमान रहा।

द्वितीय दिवस पर विशेष रूप से दो आवृत्तियों में रूद्राभिषेक एवं हवन संपन्न कराया गया, जिसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न रूद्राभिषेक के दौरान वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

प्रातः काल से ही द्वीप क्षेत्र स्थित शिव मंदिर में दर्शन एवं पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की मंगलकामना की। मंदिर परिसर में भक्ति संगीत और मंत्रोच्चार से आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हुआ।

महोत्सव के अवसर पर आयोजित भंडारे में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा में लगे स्वयंसेवकों द्वारा सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

इसी क्रम में सरगांव से आए कांवरियों के दल ने विशेष आकर्षण प्रस्तुत किया। कांवरियों ने शिवनाथ नदी से पवित्र जल भरकर पदयात्रा करते हुए द्वीप क्षेत्र के शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। तत्पश्चात वे पुनः पदयात्रा करते हुए सरगांव स्थित शिव मंदिर पहुंचे और वहां भी जलाभिषेक कर अपनी आस्था प्रकट की। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कांवरियों का पुष्पवर्षा एवं स्वागत-सत्कार किया गया।

पूरे द्वीप क्षेत्र में सुरक्षा एवं व्यवस्था के समुचित प्रबंध किए गए थे। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से महोत्सव शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

त्रिदिवसीय शिव आराधना महोत्सव के अंतर्गत आगामी दिवस पर भी विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति के पदाधिकारी जीवन लाल कौशिक, राममनोहर दुबे, प्रदीप शुक्ला, प्रदीप चतुर्वेदी, मनीष मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, परस साहू, प्रमोद दुबे, संजय सिंह, विजय सिंह,नेतराम सोनवानी, रामकुमार गायकवाड़, संतोष तिवारी, डॉ. रामेश्वर वर्मा, विमला सुनील साहू तथा ग्राम पंचायत मदकू के सरपंच केजूराम कोशले, ग्राम पंचायत दरूवनकांपा की सरपंच श्रीमती जलवती घृतलहरे, ग्राम पंचायत किरना के सरपंच सोहित साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts