Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

दिल्ली न्यूज : 'दादा की लाश नहीं मिली, श्राद्ध तक नहीं कर पाया', निशिकांत दुबे ने बताई नक्सलवाद की आपबीती

Abhyuday Bharat News / Tue, Mar 31, 2026 / Post views : 199

Share:

बीजेपी सांसद ने संसद में बताया कि उनके दादा किस तरह से नक्सलियों के शिकार हो गए। निशिकांत दुबे ने कहा कि वे पिछले 35 साल से अपने दादा को ढूंढ रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी लाश भी नहीं मिली।

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के दादा नक्सलवाद का शिकार हो गए थे। 35 साल पहले हुई इस घटना के बाद आज तक उनके दादा की लाश भी नहीं मिल पाई है। नक्सलवाद को लेकर अपनी आपबीती निशिकांत दुबे ने खुद संसद में बताई है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि वह उस परिवार से आते हैं, जहां उनके दादा नक्सलवाद की भेंट चढ़ गए। आज भी उनकी लाश नहीं मिली। पिछले 35 साल से वे अपने दादा को ढूंढ रहे हैं। उनका श्राद्ध तक नहीं हो पाया है।

मैं उस पार्टी का सदस्य हूं, झारखंड में जिस पार्टी के नेता बाबूलाल मरांडी के बेटे जिनकी शादी एक महीने पहले ही हुई थी, उसे नक्सलियों ने गोली से मार दिया। वे मुख्यमंत्री थे। मैं उस झारखंड राज्य का सांसद हूं, जिसमें 24 में से 18 जिले नक्सलवाद की भेंट चढ़ गए।

                                                          निशिकांत दुबे, बीजेपी सांसद

नक्लवाद के खात्मे का किया ऐलान

दरअसल, एक दिन पहले (सोमवार) देश के गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में भाषण देते हुए देश से नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भारत से नक्सलवाद की समाप्ति की डेडलाइन 31 मार्च तय की गई थी और देश से नक्सलवाद की समस्या अब खत्म हो चुकी है।

क्या है नक्सलवाद का मुख्य कारण

नक्सलवाद के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 60 साल से कांग्रेस ने भारत पर शासन किया, लेकिन आदिवासी इसके बाद भी अब तक विकास से दूर बने रहे। उन्होंने सवाल पूछा कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। नक्सलवाद की असली वजह बताते हुए अमित शाह ने कहा कि इसका मुख्य कारण विकास का न होना नहीं है। नक्सलवाद तो एक विचारधारा है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts