Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दादपुर गांव में नकाबपोशों का तांडव, एक महिला की मौत

जब समाज बिखरने लगे, तब कबीर सबसे पहले याद आते हैं

CM योगी की पाती: 1 जुलाई से ‘स्कूल चलो अभियान’ का दूसरा चरण, हर बच्चे को स्कूल पहुंचाने का आह्वान

UPTET 2026 : प्रदेश के 955 परीक्षा केंद्रों में होगा एग्जाम, पेपर लीक को रोकने की गई व्यवस्था

CG News: टायर दुकान में देर रात भड़की भीषण आग, सब कुछ जलकर हुआ खाक, दमकल ने पाया काबू

सूचना

बिहार : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दादपुर गांव में नकाबपोशों का तांडव, एक महिला की मौत

Abhyuday Bharat News / Mon, Jun 29, 2026 / Post views : 5

Share:

जमुई। जिले के झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर गांव में रविवार की रात एक दर्दनाक घटना घटी। घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं कि तभी नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। इस हिंसक हमले में 35 वर्षीय बेबी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

​क्या है पूरा मामला?

​घायल उमेश कुमार यादव ने बताया कि रविवार रात परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे। तभी घर के एक सदस्य वासुदेव यादव ने मुख्य दरवाजा खोल दिया जिससे करीब एक दर्जन नकाबपोश बदमाश अंदर घुस आए। काले कपड़े पहने इन बदमाशों के हाथों में तलवार और टांगी जैसे घातक हथियार थे। बदमाशों ने घर में जमकर तोड़फोड़ और मारपीट की। आरोप है कि अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए दो से तीन राउंड फायरिंग भी की जिसमें से एक गोली काजल कुमारी की मां सुहागा देवी के पैर में जा लगी।

​जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष की वजह

​इस हमले के पीछे का मुख्य कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित दिनेश यादव, जिनकी बेटी की शादी 1 जुलाई को होने वाली थी, ने अपने बड़े भाई वासुदेव यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिनेश का कहना है कि जमीनी बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि वासुदेव यादव ने ही सुनियोजित तरीके से अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। परिजनों के अनुसार, वासुदेव पिछले पांच दिनों से दादपुर में ही रहकर हमले की साजिश रच रहा था।

​अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

​घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को झाझा अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद बेबी देवी, सुहागा देवी, काजल कुमारी, कोमल कुमारी और सुबोध कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल, जमुई रेफर किया गया। वहां से सभी को पटना भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही बेबी देवी ने दम तोड़ दिया।

​पुलिस की कार्रवाई

​झाझा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। एसआई दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ितों के बयान पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस वासुदेव यादव, सुभाष यादव और मनोज यादव समेत अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पूरे इलाके में इस घटना के बाद से भारी तनाव का माहौल है। शादी के घर में पसरा मातम अब न्याय की मांग कर रहा है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts