Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

उत्तर प्रदेश : न्यूज : कुर्बानी पर भी गर्मी का कहर! 106 डिग्री तक बुखार में तप रहे बकरीद वाले बकरे, मुरादाबाद से डरावनी रिपोर्ट

Abhyuday Bharat News / Fri, May 22, 2026 / Post views : 135

Share:

गर्म हवाएं और आसमान से बरस रही आग केवल इंसानों को ही परेशान नहीं कर रही, बल्कि जानवरों पर भी मुसीबत बनकर टूट रही है। मुरादाबाद में बकरीद के लिए खरीदे गए बकरे भी गर्मी की चपेट में आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी से तप रहा है। हालात ऐसे हैं कि इंसानों के साथ-साथ जानवर भी हीट स्ट्रोक की चपेट में आ रहे हैं। मामला पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का है, जहां कुर्बानी के लिए खरीदे जा रहे बकरे आसमान से बरस रही आग और गर्म हवाओं के चलते तेजी से बीमार हो रहे हैं। स्थिति इतनी भयानक है कि कई बकरों में 106 डिग्री तक बुखार दर्ज किया गया है। पशु चिकित्सकों के मुताबिक, हीट स्ट्रोक की वजह से बकरों में तेज बुखार, सांस फूलना, कमजोरी और दस्त जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

गौरतलब है कि बकरीद नजदीक आते ही शहर और देहात के बाजारों में बकरों की खरीदारी तेज हो गई है। बड़ी संख्या में लोग दूसरे जिलों और राज्यों से लाए गए बकरे खरीद रहे हैं, लेकिन यूपी की गर्मीय का बदला मिजाज इन जानवरों की सेहत पर भी असर डाल रहा है। राजकीय पशु अस्पताल में हर दिन 12 से 15 ऐसे बकरे पहुंच रहे हैं जो तेज बुखार और गर्मी से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित हैं।

पशु चिकित्सकों का कहना है कि जो बकरे हाल ही में बाजारों से खरीदकर लाए गए हैं, उनमें बीमारी के मामले ज्यादा मिल रहे हैं। लंबी दूरी तय कर आने वाले बकरे पहले ही थक चुके होते हैं, ऊपर से भीषण गर्मी उन्हें जल्दी बीमार बना रही है। कई बकरे लगातार हांफ रहे हैं और खाना-पीना भी छोड़ दे रहे हैं।

106 डिग्री तक पहुंच रहा बकरों का बुखार

शहर के मकबरा इलाके में रहने वाले इमरान खान ने करीब 15 दिन पहले रामपुर दोराहा के पशु बाजार से एक बकरा खरीदा था। शुरुआत में बकरा बिल्कुल स्वस्थ था, लेकिन दो दिन पहले अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। बकरा सुस्त पड़ गया और खाना छोड़ दिया। जब उसे पशु अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने जांच में उसका तापमान 106 डिग्री पाया। इलाज और दवाओं के बाद अगले दिन बुखार कुछ कम होकर 102 डिग्री तक पहुंचा, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार आया।

इसी तरह सिविल लाइंस निवासी अफजाल ने ईदगाह क्षेत्र से एक राजस्थानी बकरा खरीदा था। खरीदारी के अगले ही दिन बकरे की तबीयत बिगड़ गई। वह लगातार हांफने लगा और खड़ा होने में भी परेशानी महसूस करने लगा। अस्पताल में जांच के दौरान उसमें 104 डिग्री बुखार पाया गया।

डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी

राजकीय पशु अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि इस समय सबसे बड़ा खतरा हीट स्ट्रोक का है। तेज धूप और गर्म हवाओं के संपर्क में आने से बकरों का शरीर तेजी से गर्म हो रहा है। यदि समय रहते इलाज न मिले तो जानवर की हालत गंभीर हो सकती है। चिकित्सकों के अनुसार, बकरों में बीमारी के शुरुआती लक्षण आसानी से पहचाने जा सकते हैं। इनमें नाक से पानी आना, लगातार छींकना, खांसी, तेज सांस लेना, ज्यादा हांफना, कमजोरी और भूख कम होना शामिल है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

डॉक्टरों ने पशुपालकों और खरीदारों को कई जरूरी सलाह भी दी हैं। उन्होंने कहा कि बकरों को दोपहर की तेज धूप में बिल्कुल बाहर न निकालें। सुबह और शाम के समय ही उन्हें चारा खिलाने ले जाएं। गर्मी के दौरान दोपहर में नहलाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर का तापमान अचानक बदल सकता है। इसके अलावा दूसरे राज्यों या दूर-दराज से आए बकरों की खरीदारी में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts