Wed, 01 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

‘हिंदू विवाह के लिए रस्में और सात फेरे जरूरी’, गुजरात HC बोला- सिर्फ मैरिज रजिस्ट्रेशन विवाह नहीं

मनरेगा की जगह आज से VB-G RAM G लागू: 100 की जगह 125 दिन रोजगार की गारंटी, दिहाड़ी भी बढ़ा

पहले टी20 में भारत और इंग्लैंड की टक्कर आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सबकी नजरें, जानिए पिच रिपोर्ट समेत मैच से जुड़ी

पंजाब में बिजली की मांग 17,147 मेगावाट के पार, भीषण गर्मी और धान सीजन से बढ़ा दबाव, मॉनसून से राहत की उम्मीद

हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला: महिला ने शख्स को शराब पिलाकर अपनी साथी के साथ अश्लील तस्वीरें खींचीं, फिर ब्लैकमेल कर ऐंठ लि

नाबालिग से दरिंदगी: डराकर किया शारीरिक शोषण, मां बनने पर हुआ खुलासा, पुलिस कराएगी DNA टेस्ट

वर्दी छूटी पर तेवर नहीं! सस्पेंशन के बाद भी सड़क पर उतरा ये जांबाज, 6 मिलियन फॉलोअर्स वाले स्टार ने खोली सिस्टम की पोल

नितिन या पता नहीं कौन, मुझे नाम भी नहीं पता’, BJP अध्यक्ष पर सीएम रेवंत रेड्डी का तंज, कहा- तेलंगाना के लोग भाजपा को कुच

केतन की हत्या का महिला डॉक्टर ने हंसते हुए उड़ाया मजाक, बोली- झूठ बोलोगे तो मरोगे ही, 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट हुई तो अक्

एंगेज्ड हैं Shivangi Joshi, Lock Upp 2 में खुद किया खुलासा

सूचना

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 5 की मौत, कई घायल

Abhyuday Bharat News / Wed, Jul 1, 2026 / Post views : 3

Share:

उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) पर दर्दनाक हादसा हो गया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस हरियाणा से बिहार जा रही थी। इस दौरान ये हादसा हो गया। इस हादसे के दौरान बस ने आगरा जा रही कार को भी टक्कर मारी। दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें दो बच्चियां, दो महिलाएं और कार चालक शामिल है।

इसके अलावा बस और कार में सवार कई लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी ने मौके का निरीक्षण किया। बस चालक को नींद आने से हादसे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक ये दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई. बस डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई, जहां उसके सामने से आ रही एक कार से भीषण टक्कर हो गई। कार में कुल 9 लोग सवार थे, जो कुशीनगर से मथुरा जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 लोगों के घायल होने की खबर है।

सभी घायलों को उन्नाव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बस में भी करीब 70 यात्री सवार थे। हादसे में बस के 4 यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। हादसे में कार में सवार दिव्या (6), अंजू (40), अमृता (13), धुनमुन (60) और कार ड्राइवर विनोद (45) की मौके पर ही मौत हुई है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts