ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Fri, Jul 3, 2026 / Post views : 121
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोसलपुर में हुई शादी के ठीक बाद खुशियों के घर में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब एक नवविवाहिता रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई। बरेला निवासी पीड़ित युवक गौतम यादव ने बताया कि 21 जून को उसकी बारात गई थी, और 22 जून को वह अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लौटा था। इसके बाद, मौसी की शादी और बंजारिन माता के दर्शन के पारिवारिक कार्यक्रमों में सब कुछ ठीक-ठाक चला।
लेकिन तभी अचानक, जब दोनों एक फोटो स्टूडियो में तस्वीरें लेने पहुंचे, तो दुल्हन ने यह कहकर युवक को वहीं रुकने को कहा कि वह थोड़ी देर में मेकअप करवाकर आती है। आधा घंटा बीत जाने के बाद भी जब वह नहीं लौटी, तो युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई।
ससुराल से लेकर हर संभावित जगह पर तलाश करने के बाद भी जब दुल्हन का कोई सुराग नहीं मिला, तो परेशान पीड़ित ने पहले गोसलपुर और फिर बरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है, वहीं दूल्हे को हर पल अपनी जीवनसंगिनी की लौट आने की उम्मीद जगाए बैठा है।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन