Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

.उत्तर प्रदेश :- गोरखपुर न्यूज : 'एक सुरक्षाकर्मी दिया दुबला-पतला, उसकी सुरक्षा भी मुझे करनी पड़ती' रवि किशन का पश्चिम बंगाल पर क्यों छलका दर्द?

Abhyuday Bharat News / Fri, Apr 3, 2026 / Post views : 223

Share:

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा कि कोलकाता में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें भी सुरक्षा नहीं मिलती थी। ममता बनर्जी सरकार ने वहां बहुत अत्याचार किए हैं।

गोरखपुर: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कड़ी फटकार लगाई। मामला 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (एसआईआर) के काम में लगे सात न्यायिक अधिकारियों को मालदा में बंधक बनाए जाने का था, जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना पर फटकार लगाते हुए राज्य के मुख्य सचिव और गृह सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के इस कदम के बाद यूपी के गोरखपुर से बीजेपी सांसद रविकिशन ने भी ममता सरकार पर हमला बोला और कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें भी सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाती थी।

मीडिया से बात करते हुए रविकिशन ने कहा, 'मालदा की घटना' पर संज्ञान लेने के लिए मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूं। मैं भी पिछले दो चुनावों में पश्चिम बंगाल में प्रचार के लिए गया था, लेकिन मुझे भी सुरक्षा नहीं दी गई। बहुत दिक्कत होती थी। मुझे एक सुरक्षाकर्मी दिया गया था और वो भी दुबला-पतला सा था। उसकी सुरक्षा मुझे करनी पड़ती थी। ये पश्चिम बंगाल की स्थिति थी। कोई हमला कर दे, किसी की हत्या हो जाए या प्रचार करते हुए भीड़ आकर किसी को मार दे। कोलकाता में अभी तक कई सौ बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है।'

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी- रवि किशन

रवि किशन ने आगे कहा, 'मैं साफ तौर पर बता देना चाहता हूं कि असली खबर यही है कि ममता बनर्जी चुनाव हार रही हैं। वहां बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। ममता दीदी आपको जितना जुल्म करना है बीजेपी कार्यकर्ताओं पर, कर लीजिए। हेमा मालिनी इतनी सीनियर कलाकार हैं, उनके कार्यक्रमों को वहां इजाजत नहीं दी जाती। हेमा मालिनी को कृष्ण लीला तक के लिए अनुमति नहीं दी। इससे पता चलता कि है पश्चिम बंगाल सरकार की मा्नसिकता कितनी ओछी है। इससे पता चलता कि ये सरकार कितनी डरी हुई है। लेकिन, अब इसका अंत होने जा रहा है। ममता दीदी ने जितने अत्याचार किए हैं, बीजेपी सरकार बनते ही वो सब खत्म होने जा रहे हैं।

मालदा में अधिकारियों को बंधन बनाने का मामला क्या है?

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के मालदा में बुधवार की रात एसआईआर के काम में लगे सात न्यायिक अधिकारियों को भीड़ ने बंधक बना लिया था। इन अधिकारियों में तीन महिला अधिकारी भी शामिल थीं। ये पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब कुछ लोगों की भीड़ कालियाचक 2 ब्लॉक विकास कार्यालय के बाहर पहुंची और अधिकारियों से मिलने के लिए कहा। कार्यालय में प्रवेश ना मिलने के बाद भीड़ ने विरोध प्रदर्शन शुरू करते हुए पूरे परिसर को घेर लिया और देर रात तक अधिकारियों को बंधक बनाकर रखा।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts