Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

पथरिया न्यूज़ : ग्राम पंचायत बदरा 'ब ' में चल रहा धड़ल्ले से अवैध खनन कार्य , मूलभूत विकास कार्य ढप्प

Abhyuday Bharat News / Sat, Apr 11, 2026 / Post views : 203

Share:

🟥 पथरिया (जिला मुंगेली) से बड़ी खबर

पथरिया, मुंगेली।

जनपद पंचायत पथरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत में इन दिनों अवैध खनन का कार्य तेजी से चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार मिट्टी और मुरुम का खुलेआम उत्खनन कर ट्रैक्टरों के माध्यम से बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 200 रुपए प्रति ट्रैक्टर की दर से मिट्टी-मुरुम की बिक्री की जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जहां एक ओर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों का अभाव है, वहीं दूसरी ओर अवैध खनन गतिविधियां लगातार जारी हैं। विकास के नाम पर सिर्फ मिट्टी की खुदाई और बिक्री का ही कार्य देखने को मिल रहा है।

इसके अलावा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण किए जाने की भी शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी अनुमति के जबरन निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

वहीं, मनरेगा कार्यों में भी अनियमितता की बात सामने आई है। जहां मजदूरों के माध्यम से तालाब गहरी करण का कार्य कराया जाना चाहिए, वहां जेसीबी मशीनों से तालाब खुदाई कराए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। यह नियमों के खिलाफ माना जाता है।

इन सभी गतिविधियों के चलते शासन को राजस्व की भारी क्षति पहुंच रही है। ग्रामीणों ने बताया की चोरी छुपे तालाब से मिट्टी मुरुम निकाल कर 200 रूपये ट्रेक्टर बेचा जा रहा जिससे अच्छा कमाई का अच्छा जरिया बना हुआ है

प्राथमिक शाला भवन क़े सामने गड्ढा है जो बरसात में पानी भर जाता है लेकिन इस स्थान पर मिट्टी - मुरुम का पटान नहीं किया गया लेकिन तालाब से मिट्टी मुरुम निकाल कर बेचा जा रहा है

लाखों का भवन खंडहर में तब्दील

लाखों रुपए का शासकीय भवन रखरखाव क़े आभाव में खंडहर में तब्दील हो गया किसी प्रकार का साफ सफाई या मरम्मत नहीं किया जा रहा है जबकि उस स्थान पर निजी लोगों के द्वारा गिट्टी रेती जैसे पदार्थ को डंप करने का स्थान बन गया है

शासकीय जमीन पर बलपूर्वक तरीके से मकान बनाया जा रहा है एवं खरीदी बिक्री भी किया जा रहा है

शासकीय जमीन पर बलपूर्वक तरीके से मकान बनाया जा रहा है एवं खरीदी बिक्री भी किया जा रहा है

प्राप्त सूत्रों से पता चला हैं की शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से बलपूर्वक कब्जा कर अवैध तरीके से घर मकान, दुकान का निर्माण किया जा रहा हैं इस कार्य पर सत्ताधारी क़े समर्थक लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका हैं

⭕ पद एवं राजनितिक भय दिखाकर शासकीय जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और अवैध निर्माण किया जा रहा हैं, और बकायदा ब्यवसायिक परिसर बना कर दुकान चलाया जा रहा हैं

⭕ ग्राम पंचायत में किसी भी प्रकार का बिकास कार्य नज़र नहीं आ रहा हैं, न नालियों की साफ सफाई, नाली का निर्माण का पैसा आहरण कर अधूरा छोड़ दिया गया

⭕ गांव में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं इस ओर कोई ध्यान नहीं

⭕ सरगांव से बदरा तक चल रहा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन तरीके से सिर्फ गड्ढा पाट कर लेबल कर डामरीकरण किया जा रहा हैं

बता दे की सरगांव से बदरा पहुंच मार्ग महज 12किलोमीटर हैं जिसकी मरम्मत कर सड़क बनाया जा रहा हैं लेकिन सड़क निर्माण में गड़बड़िया देखी जा रही हैं मटेरियल डाल कर छोड़ दिया जा रहा हैं पानी का छिड़काव नहीं होने से धूल की गुबार उड़ रही हैं जिस स्थान पर बरसात में पानी भर जाता हैं उस जगह पर तो मटेरियल नहीं क़े बतौर डाला जा रहा हैं और जस्ट उसके ऊपर डामरीकरण किया जा रहा हैं

निर्माण संबंधित सुचना पटल बोर्ड भी नहीं लगाया गया हैं

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts